साईधाम संस्था ने कराया 17 गरीब कन्याओं का सामुहिक विवाह
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 22 फरवरी: साईधाम संस्था तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सैन्ट्रल द्वारा संयुक्त रूप से रोटरी इंटरनेशल के डिस्ट्रिक गर्वनर नॉमिनी डेलिगेट (डीजीएनडी) 2018-19 रोटेरियन विनय भाटिया के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में फरीदाबाद जिले के अंर्तगत रोटरी के आने वाले 3 असिस्टैंट गर्वनरों तथा 16 रोटरी क्लब के प्रधानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के एमओसी रो० अमित जुनेजा थे जिन्होंने बड़ी कुशलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर शिरडी साई बाबा स्कूल के 3 बच्चों ने शिक्षा का महत्व, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बहुत आकर्षित प्रस्तुति दी। संस्था की 26 लड़कियों को एनटीटी में सफलतापूर्वक पास होने पर प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
गौरतलब रहे कि साईधाम वर्ष में चार बार गरीब कन्याओं का सर्वजातीय सामुहिक विवाह कराता है। इसी कड़ी में आनंदपूर्वक 17 कन्याओं का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। साईधाम के सामुहिक विवाह में माता-पिता का कोई खर्चा नहीं होता है। करीब 2500 लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और भोजन किया। विवाह के बंधन में बंधे जोडों को घर बसाने के लिए हर प्रकार का घरेलु समान जैसे बर्तन, कपडे, बिस्तर, गैस चूल्हा, साईकिल आदि उपहार के रूप में देकर उन्हें विदा किया गया। अब तक साईधाम 612 कन्याओं की शादी करा चुका है। अब अगला सामुहिक विवाह 17 अप्रैल को होगा।
इस अवसर पर डीजीएनडी रो०विनय भाटिया, पुनीता भाटिया, टी.एम. ललानी, एच.के. बतरा, पीजीएस सरना, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सैन्ट्रल के प्रेजीडेंट इलेक्ट रो० जगदीश सहदेव, सी.एम. गर्ग, सुरेश शर्मा, अमित जुनेजा, साईं संत मोतीलाल गुप्ता, कांता गुप्ता, मोहित आनंद भाटिया, राजेश मेहंदीरत्ता, एजी बी.आर. भाटिया, एजी संदीप गोयल, नवीन गुप्ता, एच.एल. भुटानी, एन.के. मेहतानी, एससी त्यागी, संजय भाटिया, संजीव जवाहर, एस.के. गुप्ता, ललित भल्ला कनाडा, अजीत सिंह, बीनु शर्मा, एम.एल. मेहता, के.ए. पील्ले, नीरा गोयल, आर.पी. गुप्ता, बी.आर. महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।DSC_0023 DSC_0034 DSC_0036 DSC_0037 DSC_0044 DSC_0062 DSC_0066 DSC_0067 DSC_0068 DSC_0073 DSC_0111 DSC_0120 DSC_0124 DSC_0125 DSC_0129 DSC_0136 DSC_0139 DSC_0140 DSC_0143 DSC_0144

DSC_0097 DSC_0095

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *