एसआरएस सिनेमा रांची के निवासियों को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करेगा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 जुलाई (महेश गुप्ता): देश की सबसे बड़ी एवं तेजी से विकसित होती हुई सिनेमा चेन्स में से एक, एसआरएस सिनेमा ने रांची में अपना पहला तीन स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया है। इस मल्टीप्लेक्स की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में इस समूह की 62 स्क्रीन हो जाएंगी। इस मल्टीप्लेक्स में कुल 881 की सीटिंग क्षमता है और यह विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित है। यहां पर दर्शकों को बेहतरीन ऑडियो-विज़्युअल क्लैरिटी के साथ मूवी देखने का शानदार अनुभव प्राप्त होता है, जो एसआरएस सिनेमा की विषेशता भी है।
एसआरएस समूह के चेयरमैन डॉ. अनिल जिंदल का इस लॉन्चिग के बारे में कहना है कि उत्तर एवं मध्य भारत में हमारी स्थिति मजबूत है और अब हम पूरे देश में प्रसार की योजना बना रहे हैं। रांची झारखंड में हमारा यह पहला कदम है। यह राज्य भारत के सबसे तेजी से विकसित होते राज्यों में है। ऑपरेशनल विशेषताओं के अलावा हम 2016 के अंत तक 100 स्क्रीन्स तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं। एसआरएस समूह अपने कदमों का विस्तार करने के लिए नए मॉल्स तलाश रहा हैं, ताकि भारत में सिनेमाप्रेमियों को बेहतरीन सिनेमा का अनुभव प्राप्त हो सके। एसआरएस समूह ने राज्य में कई अन्य प्रॉपर्टीज़ के साथ साझेदारी की है और अब पूर्वी भारत में नं.-1 मल्टीप्लेक्स बनना चाहते हैं।
डॉ. जिंदल ने कहा कि 12 सालों के समय में एसआरएस सिनेमा एक सिंगल थिएटर से विकसित होकर विशाल कंपनी में तब्दील हो गया है, जो सिनेमा के क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित नाम बन गया है। आज हम रांची के लोगों को बेहतर सिनेमा का अनुभव देने के लिए अपनी सेवाओं की शुरुआत कर रहे हैं। हमारे पास देश के सबसे अच्छे स्थानों पर 50 से अधिक स्क्रीन हैं और हम बेहतर तकनीक के साथ सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार कर रहे हैं। इनके मुताबिक आज एसआरएस सिनेमा देश के 17 शहरों में है, जिनमें फरीदाबाद, गुडग़ांव, गाजियाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, लुधियाना, शिमला, आगरा, सहारनपुर, बरेली, भिवाड़ी आदि शहर षामिल हैं।
एसआरएस समूह के बारे में:-
सन 1986 में डॉ. अनिल जिंदल द्वारा स्थापित एसआरएस समूह का मुख्यालय, दिल्ली-एनसीआर में है। यह विविध श्रेणियों में बिजऩेस चलाता है और मनोरंजन एवं लाईफस्टाईल, रियल इस्टेट, फाईनेंशियल सेवाओं, हेल्थकेयर एवं रिटेल सेक्टरों में मौजूद है। इसकी 3 कंपनियां बीएसई/एनएसई पर सूचीबद्ध हैं। बकौल एसआरएस समूह इसका टर्नओवर 5000 करोड़ रु. से अधिक है। इसके ऑपरेशंस उत्तर भारत के कई शहरों में हैं और यह अहमदाबाद एवं मुंबई में भी मौजूद है।
12 सालों के समय में एसआरएस सिनेमा एक थिएटर से विशाल, विकसित कंपनी में तब्दील हो गया, जो सिनेमा की दुनिया का प्रतिष्ठित नाम बन गया है। कंपनी के मल्टीप्लेक्स फरीदाबाद, गुडग़ांव, गाजियाबाद, बिजनौर, गोरखपुर, पटियाला, लुधियाना, शिमला, लखनऊ, भिवाड़ी, आगरा, हाजीपुर एवं सहारनपुर में हैं। आज के लॉन्च के साथ कंपनी उत्तरभारत के 16 शहरों में 21 मल्टीप्लेक्स के साथ मौजूद होगी।
एसआरएस सिनेमा को एशियन कॉन्फेडरेशन ऑफ बिजऩेस द्वारा मल्टीप्लेक्स एक्सिलेंस अवाड्र्स में ‘बेस्ट मल्टीप्लेक्स ऑफ द ईयर-नॉर्थÓ का पुरस्कार मिला है। बिजऩेस वल्र्ड ने जुलाई, 2014 के संस्करण में साल 2013-14 के लिए एसआरएस समूह को सबसे तेजी से विकसित कंपनियों की सूची में 48 वां स्थान दिया है। LYmoQ

IMG-20160722-WA0020

IMG-20160722-WA0019

IMG-20160722-WA0020 IMG-20160722-WA0018O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *