मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 सितम्बर: भारतीय पंचनद सेना ने एनआईटी स्थित शहीदे आजम भगत ङ्क्षसंह चौक पर स्थापित शहीदे आजम भगत ङ्क्षसह की प्रतिमा के समक्ष उनके जन्मदिवस पर प्रात: हवन यज्ञ का आयोजन एवं पौधारोण किया।
इस मौके पर बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा, पार्षद स. जसंवत ङ्क्षसह, सुभाष आहूजा, सरपरस्त विष्णू सूद, स. जोध ङ्क्षसह वालिया, दिनेश छाबडा, चुन्नी लाल चोपडा, अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा, चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी, कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र ङ्क्षसह चड्ढ़ा, सचिव सर्वजीत सिंह चौहान, महिला अध्यक्ष जगजीत कोर, एनआईटी बडख़ल अध्यक्ष सतनाम सिंह मंगल, तिगांव अध्यक्ष रमन बोहरा, तिगांव उपाध्यक्ष जगदीश मैनी, उपाध्यक्ष राकेश मढिय़ा रंजीत सिंह राणा, नवीन पसरीचा, संजीव कैथ, धीरज वधवा स.जरमेज सिंह चौहान, स. हरबंस ङ्क्षसह मठारू, अरूण वालिया, स. मन्नु सिंह, ओमप्रकाश ढींगडा, अनिल कपूर, प्रद्युमन अदलक्खा, सरजू आहूजा, दीपक वधवा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजेश शास्त्री के नेतृत्व में हवनयज्ञ में हिस्सा लेकर आहुति डाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कांत वासुदेव अधिवक्ता द्वारा की गई।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, पार्षद जसंवत ङ्क्षसह ने संयुक्त रूप से कहा आज भी सारा देश उनके बलिदान को बड़ी गंभीरता व सम्मान से याद करता है। भारत की जनता उन्हें आजादी के दीवाने के रूप में देखती है जिसने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को इस बात का प्रण करना होगा कि हमें भी भारत देश की रक्षा के लिए अपने आपको कठोर एवं ताकतवर बनाना है ताकि कोई बाहरी ताकत हमारे देश को नुकसान ना पहुंचा सके।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह की सोच पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर भगत सिंह ने भारत की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की। भगतसिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए। वह देश के समस्त शहीदों के सिरमौर बन गए।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, पार्षदगण, भारतीय पंचनद सेना के पदाधिकारियों सहित अन्य समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *