महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ व जिला महासचिव मुनेश शर्मा को नियुक्ति पत्र सोंपती जिलाध्यक्ष सविता चौधरी
देशपाल सौरोत
पलवल, 5 नवंबर: कांग्रेस नेत्री वैशाली वशिष्ठ को महिला कांग्रेस जिला पलवल के हसनपुर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि मुनेश शर्मा को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त दी गई है। उक्त नियुक्तियां महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने आज यहां ओमेक्स सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में की। श्रीमती चौधरी ने दोनों कांग्रेस नेत्रियों को नियुक्ति पत्र सोंपे व उन्हें फूलमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं तथा उन्होंने पार्टी की दोनों नेत्रियों को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ व मुनेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष सविता चौधरी को विश्वास दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सही मायनों में कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कांग्रेस पार्टी ने सदां महिला हितों को सर्वोपरी रखा है। इस मौके पर जिला महासचिव कमेलश डागर, पलवल की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हथीन की अध्यक्ष ऊषा गौतम, सुमन, रेणु व मीना आदि अनेकों महिलाएं मौजूद थीं।

वैशाली बनी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष, मुनेश जिला महासचिव
Previous Postशिक्षा ही देश की प्रगति का आधार है: विपुल गोयल
Next Postएडवांस्ड एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस में ऐवेन्स-2015 उत्सव का भव्य आयोजन
Related articles
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने किया फरीदाबाद ऑब्जरवेशन होम का औचक निरीक्षण
Mar 28, 2023