नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,1 नवम्बर: हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी कार्यालय, सागर सिनेमा, सेक्टर-16 पर रैली का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, हरियाणा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कृषि मंत्री ओपी धनकड़, सहकारिता मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद विधानसभा से विधायक विपुल गोयल, बल्लभगढ़ विधानसभा विधायक मूलचंद शर्मा, पृथला विधानसभा विधायक टेकंचद शर्मा सहित अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सबसे पहले शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामबिलास शर्मा वह व्यक्ति है जो उन्हें भाजपा में लेकर आए। मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने एक साल में वह कर दिखाया है जो कि कांग्रेस सरकार 10 वर्ष में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि यदि वह भाजपा द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में चर्चा करें तो काफी समय निकल जाएगा। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को लाभांवित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें स्वच्छ व ईमानदार छवि का नेता बताया। वहीं कृषि मंत्री ओपी धनकड़ ने किसानों को फसल खराब पर दिए गए 11 सौ करोड़ रुपए के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसानों को पहली बार इतना अधिक मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा ओपी धनकड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार आज एक साल पूरा होने का जश्र मना रही है क्योंकि भाजपा सरकार ने जनहित में वह किया जो किसी सरकार ने नहीं किया। फरीदाबाद विधानसभा विधायक विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए बहुत महत्व रखता है। आज हम सब यहां एक छत के नीचे आपकी अपनी भारतीय जनता पार्टी के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने कमल का फूल खिलाकर सरकार बनाई थी, उसी विश्वास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश को विकास की तरफ तेज गति से ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के खोए हुए स्वरूप को वापिस लाने की तरफ कदम बढ़ाया है, क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में वो कार्य हो रहे है जो पिछले कई वर्षों से अधूरे पड़े थे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा के स्वर्णिम विकास के सफर की शुरूआत हो चुकी हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय गौड़, नयनपाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, निर्वतमान पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, युवा भाजपा नेता दीपक चौधरी, नरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, यशवीर डागर, उपायुक्त अमित अग्रवाल, पुलिस कमिश्रर सुभाष यादव सहित अनेक भाजपा नेता व आला अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Postमहाराजा अग्रसेन की जयंती पर विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
Next Post9 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ
Related articles
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने किया फरीदाबाद ऑब्जरवेशन होम का औचक निरीक्षण
Mar 28, 2023