रात्री प्रवास कार्यक्रम के तहत अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत ने भी की शिरकत
मैट्रो प्लस
पलवल, 11 जुलाई (नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत): भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा है कि भाजपा ही सही मायनों में महिला हितों की पार्टी है तथा पार्टी ने हमेशा महिला हित को सर्वोपरी रखा है इसलिए महिला बेखौफ हो भाजपा की सक्रिय सदस्य बनकर सक्रिय राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल को सत्तासीन करने में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है तथा केन्द्र व हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन में भी महिलाओं द्वारा भाजपा के पक्ष में किए गए भारी मतदान का ही विशेष योगदान रहा है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि महिलाएं भी भाजपा के साथ जुड़कर अपनी विशेष भूमिका का निर्वहण करें। उन्होंने कहा कि समूचे हरियाणा में महिला संगठन को मजबूती प्रदान कर प्रदेश में महिलाओं को राजनीति की मुख्य धारा के साथ जोडा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी बीती देर रात्रि पलवल के सिविल लाईन स्थित भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अनीता भारद्वाज के निवास पर रात्रि प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू हो रहीं थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी जवाहर सिंह सौरौत, निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती इंदू शर्मा के पुत्र एवं जिला महामंत्री अविनाश शर्मा, पवन अग्रवाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष महिन्द्रा चौहान, दयारानी, माया भारद्वाज, सविता शर्मा, जिला पार्षद श्रीमती आशा दूधौला व सोनीपत की जिला उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद थीं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेत्री श्रीमती अनीता भारद्वाज द्वारा प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत का शॉल पहनाकर महिलाओं की ओर से सम्मान किया गया गया।
भाजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेटी को मान देने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए र्को कमी नहीं छोडी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए महिला पुलिस थाना व बसों में 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व करने का निर्णय भी इसी कड़ी का रूप है।
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनता के हितों के प्रति गंभीर है, प्रदेश के लोगों को जनसुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और वह उसे बखूबी निभा रही है। प्रदेश सरकार ने लोगों और सरकार के बीच की दूरी को कम करने का कार्य किया है। अब प्रदेश के लोग सीधे तौर पर सरकार में अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ साल में पलवल ने विकास रफ्तार पकडी है और यह गति और तेज की जाएगी।
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेत्री अनीता भारद्वाज ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया तथा पलवल में पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला का आभार जताते हुए कहा कि इससे बडा महिला हितैषी होने का क्या प्रमाण होगा कि नगर परिषद में जनरल सीट होने के बावजूद चेयरमैन व वाईस चेयरमैन जैसे बडे पदों पर महिलाओं को विराजमान किया है। उन्होंने अपने निवास पर रात्रि प्रवास के लिए प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, का आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि वह पलवल जिले मेें महिलाओं को पार्टी के साथ जोडने में कोई कसर बाकी न हीं छाडेंगी। उन्होंने रात्री प्रवास कार्यक्रम के लिए प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी जवाहर सिंह सौरौत का आभार व्यक्त किया।
कविता गोयल भाजपा में शामिल:-
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने यहां लायंस भवन में आयोजित भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया एक और कार्यक्रम में महिला नेत्री कविता गोयल को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर सोनिपत से भाजपा की महिला जिला उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *