Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 2 मार्च:
व्यापार मंडल फरीदाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कत्याल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस हवन यज्ञ में मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, अजय कत्याल एवं उनके पुत्र संचित कत्याल सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने आहुति डाली और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। ।

इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि अजय कत्याल एक नेकदिल इंसान है जो सदैव लोगों की सेवा में समर्पित रहते है। व्यापार मंडल फरीदाबाद टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन अजय कत्याल हमेशा दुकानदारों व व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करते है।

इस अवसर पर अजय कत्याल ने अपने जन्मदिवस पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि अपने लिए तो सभी जीते है, जो दूसरों के लिए जीता है, वही सच्चा इंसान होता है और वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में भाग लेते रहते है।

इसके उपरांत उन्होंने डाॅ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 के बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया और बच्चों को प्रसाद वितरित किया।

इस मौके पर सोमनाथ ग्रोवर, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, रविंद्र गुलाटी, अमित नरूला, दिनेश भाटिया, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, सोनिया ठकराल, चाहत वर्मा, नूपुर सेठी, रजनी बजाज, सीमा भाटिया, रेखा वाधवा, रेखा जोहरा, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, शोभा, मोनिका, ज्योति विरमानी, हिमानी गुलाटी, विकास शर्मा, अशोक कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *