दुकानदारों में निगम प्रशासन व भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के प्रति आक्रोश
मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 मार्च: नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने आज सैक्टर-7-10 मार्किट में दुकानों के आगे जमकर तोडफ़ोड़ तो की लेकिन इसमें भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। दस्ते ने मोहित डेरी सहित कई दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण तथा फर्श पर जेसीबी का पंजा चला उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि ये सब जानबुझकर राजनैतिक इशारे पर करवाया गया है। अगर ऐसा ना था तो नगर निगम के दस्ते ने चौराहे पर भारी अतिक्रमण किए मिलन रेस्टोरेंट को क्यूं छोड़ दिया क्या इसलिए कि वो भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा का है जबकि इसके दोनों तरफ की दुकानों में तोडफ़ोड़ की गई है। नगर निगम की ये भेदभावपूर्ण नीति सहन योग्य नहीं है। नगर निगम के इस भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ स्थानीय दुकानदारों में निगम प्रशासन व भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के प्रति भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *