Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 मार्च: तिगांव से विधायक राजेश नागर ने पद्मश्री शिक्षाविद ओमप्रकाश पोसवाल को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि लोग पोसवाल को गांधी के नाम से भी जानते हैं। पोसवाल यमुनानगर में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज चलाते हैं।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने पद्श्री ओमप्रकाश पोसवाल को शॉल ओढ़ाकर और गणपति की प्रतिमा देकर सम्मानित किया और उन्हें दो लाख रूपये की सहायता राशि भी दी। श्री नागर ने कहा कि पोसवाल जैसे व्यक्ति आज के जमाने में कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन इन्हीं लोगों की वजह से समाज में समरसता बची हुई है। उन्होंने पोसवाल के लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और अपने मकसद में कामयाब होने की बात कही।
इस अवसर पर पोसवाल ने कहा कि वह विधायक राजेश नागर के प्रति क्षेत्र के लोगों का प्रेम देखकर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि साफ दिखाई दे रहा है कि विधायक ने कुछ ऐसा अवश्य किया होगा जिसको लेकर लोगों में उनके प्रति दीवानगी जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश नागर ने हमें भी जोरदार सम्मान किया है और मदद भी की है। भारतीय संस्कृति में यह पहले से माना जाता है कि जहां नारियों का सम्मान और शिक्षण होता है वहीं तरक्की होती है। उन्होंने लोगों से बेटियों को पढ़ाने की अपील भी की।
यमुनानगर के गांव माधोवास निवासी ओमप्रकाश पोसवाल ने बताया कि वह रामपुर कॉलेज में पढ़ाते थे जहां उन्होंने 21 साल पढ़ाने के बाद नौकरी बीच में ही छोड़ दी और नारी शिक्षा के मकसद से जुड़ गए। उन्होंने महिला शक्ति को शिक्षा की मसाल देने के लिए अतिपिछड़े इलाके देवघर में गुर्जर कन्या मंदिर नाम से संस्था शुरू की जो आज डिग्री कॉलेज का रूप ले गया है। अब वह राजा मिहिर भोज के नाम से जगाधरी में लड़कों के लिए कॉलेज बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांग रहे हैं। इसका भूमिपूजन सीएम मनोहर लाल ने किया है और संस्था को 51 लाख रूपये मदद की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *