नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 7 जनवरी: पठानकोट एयरबस पर हुए हमले में शहीद गुरूसेवक सिंह के अम्बाला के बरनाला गांव में शहीद के परिवारजन को सांत्वना देने पहुंची मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि गुरूसेवक सिंह ने अपनी शहादत देकर सच्चे देशभक्त होने का गौरव प्राप्त किया है। शहीद गुरूसेवक सिंह की शहादत को समूचा प्रदेश नमन करता है। मुख्य संसदीय सचिव ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के परिवारजनों की दु:ख की घड़ी में समूचा प्रदेश उनके साथ है और हमेशा साथ रहेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार परिजनों को हर सम्भव सहयोग व सहायता देने के लिए वचनबद्ध है। सीमा त्रिखा ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ हम सब एक जुट हैं। आंतकवाद से जुड़े असामाजिक तत्वों के मंसूबों को किसी भी रूप में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त शहीदों की कुर्बानी को इतिहास सदैव स्वर्ण अक्षरों में याद रखेगा।

Previous Postरक्तदाता एक सच्चे समाजसेवी हीरो के समान होता है: डीआर शर्मा
Next Postहरियाणा क्रिकेट संघ से भी होगी राजनीति समाप्त
Related articles
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने किया फरीदाबाद ऑब्जरवेशन होम का औचक निरीक्षण
Mar 28, 2023