प्रधानमंत्री के अभियान को बनाए सफल: श्रीमती सीमा त्रिखा
मैट्रो प्लस
पलवल, 21 जून (नवीन गुप्ता): द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों व्यक्तियों ने योग क्रियाएं की। मुख्य अतिथि व मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत के अभियान को सफल बनाने में सब नागरिकों को अपनी भूमिका तय करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग कार्यक्रमों के इस क्रम में पलवल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में महिलाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, खिलाडिय़ों, बालकों, युवाओं व बुर्जुगों ने योग क्रियाएं की। योग कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे प्रारंभ हो कर प्रात: 8:00 बजे सम्पन्न हुआ।
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। श्रीमती सीमा त्रिखा के संबोधन से पूर्व उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में प्राचीन भारतीय योग पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मनीषा बतरा ने योग क्रियाएं की। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम श्रीमती सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती चमेली देवी, पंचायत समिति पलवल के अध्यक्ष पे्रमचन्द शर्मा ने भी योग क्रियाएं की।
योग कार्यक्रम का संचालन पलवल के नागरिक अस्पताल के योग विशेषज्ञ डॉ० रामजीत ने किया। उन्होंने विधिवत रूप से क्रमवार सभी को योग क्रियाएं करवाई। योग कार्यक्रम में बालक दीपक कुमार ने ब्रहचर्य का संक्षिप्त उपदेश दिया। छोटी बच्ची प्रियंका ने योग दिवस से संबंधित एक गीत प्रस्तुत किया। सेवानिवृत शिक्षक 83 वर्षीय बलबीर सिंह ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर सभी को अंचभित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उच्च कोटि के योगियों ने विभिन्न विशेष योगासनों- पादहस्तासन, कल्याणासन, टीट्टीभी आसन, कुर्मासन, चक्रासन, डिम्बासन, चक्रबंधासन, वृश्चिकासन, हैण्ड स्टैंडिंग, वृक्षासन, भुजंगासन, बजरंगासन, मयूरासन, दोहरा मयूरासन, एक हस्त मयूरासन और युगल प्रदर्शन, सामूहिक प्रदर्शन, नौली उड्डियान बंधासन का शानदार प्रदर्शन किया। योगासनों का विशेष प्रदर्शन करने वालों में योगाचार्य सुखबीर, योगाचार्य भीम सिंह, योग शिक्षक मोनेश तेवतिया, छात्र रोहित, छात्रा रेनूबाला शामिल थीं। इसके अतिरिक्त गांव जनाचौली आलूका की सरपंच व योग विशेषज्ञ डॉ० रामजीत की बहन डॉ० गीता सौरोत ने भी कुछ विशेष योगासनों का प्रदर्शन किया। योगाचार्य गुरमेश ने भी योगासनों का प्रदर्शन किया। योग कार्यक्रम में मंच पर योग क्रियाएं कर रही 76 वर्षीय डॉ० सत्यवती चौहान भी आकर्षण बनी रही।
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामरतन, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, पलवल के उपमंडल अधिकारी(ना.) एसके चहल, सिविल सर्जन डॉ० आदित्य स्वरूप गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश धनखड़, जिला आयुर्वेद अधिकारी आईजे चौधरी, जिला खेल अधिकारी अशोक सैनी, जिला उद्योग केन्द्र के उप निदेशक भीम सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ० लोकवीर व सहायक उपश्रमायुक्त भगत प्रताप सिंह ने योग क्रियाएं की। जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन प्रो० रेखा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, फरीदाबाद जिला भाजपा महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा, मुकेश सिंगला व गंगालाल गोयल ने भी योग क्रियाएं की

219A9651

219A9682

219A9658

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *