देश की पहली डिजिटल रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया संबोधित
हरियाणा से नई शुरुआत, एक मंच, 15 सीन, सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 मई (नवीन गुप्ता):
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद से देश की पहली डिजिटल रैली को संबोधित किया। पहली डिजिटल रैली के माध्यम से शनिवार की देर सांय मुख्यमंत्री का संबोधन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग 15 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने सुना। जबकि सोशल मीडिया पर फेसबुक व यू-टयूब के माध्यम से रैली का सीधा प्रसारण हुआ। फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल द्वारा आयोजित डिजिटल रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य प्रभारी अनिल जैन, भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, लोक निर्माण विभाग मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी अपने विचार रखे।
हरियाणा से शुरू हुए डिजिटल रैली के प्रयोग से उत्साहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश भर में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत चुने गए शहरों में शामिल फरीदाबाद के विकास के लिए 2600 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से इस कार्यक्रम के तहत अगले 20 शहरों की घोषित होने वाली सूची में फरीदाबाद को शामिल करने का आग्रह किया गया है। जिसके चलते इसी वर्ष फरीदाबाद शहर में ढांचागत विकास तेज होने की पुख्ता उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गुडगांव में शुरू होने जा रही एयर टैक्सी सेवा के बाद आवश्यक हुआ तो अगले चरण में फरीदाबाद, सोनीपत व करनाल को भी जोड़ा जाएगा।
फरीदाबाद के सैक्टर-17 स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल से सभागार से मनोहर लाल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत ई-सेवाओं को बढ़ावा देते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं के जरिए व्यापारियों, किसानों व आमजन की सुविधा के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे है। जिनमें व्यापारियों के लिए नया लाइसेंस या क्लीयरेंस लेने के लिए ई-बिज पोर्टल विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत एक छत के नीचे सभी विभागों की औपचारिकताएं निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सकेंगी। किसानों की सुविधा के लिए अर्थ-टू-माऊथ, राज्य की ढ़ाई करोड़ आबादी का डेटा बेस तैयार कर आवश्यक प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एसआरडीबी आदि प्रयोग भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक की ओर से रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा देते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर साईकिल ट्रेक व अन्य सुविधाएं पूरी करने, धोबी समाज के लिए तीन करोड़ की लागत से दो नए बारात घर बनवाने, बरसाती पानी की निकासी के लिए योजना, भरत नगर कॉलोनी में सीवरेज के लिए 1.5 करोड़, छठ पूजा घाट बनवाने, जमीन की उपलब्धता पर 50 बेड़ का नया अस्पताल, सैक्टर-12 की आईटीआई को 12.5 करोड़ रुपए की मदद से अपग्रेड करने, सीवरेज व अन्य सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपए, स्लम कॉलोनी को विशेष अभियान के तहत नई जगह शिफ्ट करने, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सात करोड़ रुपए, नाहर सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की सभी योजनाएं पूरी कराने के अलावा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की।
इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीही के निवासी एवं निवर्तमान पार्षद कुलदीप तेवतिया ने गांव के विकास तथा बाबा नगर के लोगों ने इस्लामिक भवन व कब्रिस्तान के लिए जमीन की मांग की। मुख्यमंत्री ने सीही गांव के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जबकि बाबा नगर वासियों से विधायक के माध्यम से इन मांगों का प्रस्ताव भिजावाने की बात कही।
आज जनता के प्रति जवाबदेह सरकार: अनिल जैन-
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य प्रभारी डॉ० अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार जनता के प्रति जवाबदेह मंत्री और सरकार बनी है। हरियाणा की भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र के तहत तो काम कर रही है साथ-साथ हर मंत्री अपने विभागों की फ्लैगशिप योजनाएं तैयार करके जनता तक पहुंचा रहा है। मुख्यमत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से उनका पुराना लगाव है। आज उनके नेतृत्व में पूरी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प सबका साथ-सबका विकास की सोच को आगे बढ़ा रही है।
हरियाणा और हिंदुस्तान ले रहा नया आकार: कृष्णपाल गुर्जर

भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 23 महीने व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 18 महीने से भाजपा की सरकार ने गति के साथ प्रगति का कार्य किया है। आज हरियाणा और हिंदुस्तान विकास के मामले में एक नया आकार ले रहा है। सुशासन से आज परिवर्तन दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद रखी जा रही है। हमेशा घाटे में रहने वाले बीएसएनएल को आज 10 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इसी प्रकार यूपीए के शासनकाल में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति दो किलोमीटर प्रतिदिन पहुंच चुकी थी वहीं आज यह 20 किलोमीटर प्रतिदिन है। 13177235_10209169343741019_2272357548972404376_n
फरीदाबाद के मान को दोबारा करेंगे बहाल: रामबिलास शर्मा
डिजिटल रैली के मंच से हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सूचना प्रोद्योगिकी की विधा में महारत रखने वाले नेता बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की उदासीनता के चलते फरीदाबाद से बड़े-बड़े उद्योगों का पलायन हो गया और यह शहर विकास के मामले में पिछड़ गया लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इस शहर के मान को फिर से बहाल किया जाएगा।
एप के माध्यम से उपलब्ध होगा गाय का ए-2 दूध: ओमप्रकाश धनखड़

कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने डिजिटल रैली में अपने संबोधन के दौरान अपने मंत्रालय के संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि गाय का ए-2 दूध एप के माध्यम से एनसीआर में पहुंचाया जाएगा। वहीं नहरी पानी की स्थिति जानने के लिए 123 करोड़ रुपए का रियल टाइम तंत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने फरीदाबाद सहित एनसीआर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बीजिंग की तर्ज पर पैरी अर्बन कृषि योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने दावा किया कि मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों को भी सुंदर बनाया जाएगा।
गड्ढा मुक्त होंगी हरियाणा की सड़कें: राव नरबीर
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार उनके विभाग में वर्क प्रोग्राम बनाकर काम किया है। जिसके तहत समस्त राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। शीघ्र ही वाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। जिस पर सड़क का फोटो भेजने पर उसे 72 घंटे के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। सड़कों के निर्माण में क्षेत्रवाद की भावना को समाप्त कर दिया गया है।
आज देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार: बराला

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने डिजिटल रैली के आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ाने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाई गई है। विपक्षी दलों के राजनीतिक दृष्टिकोण पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने हरियाणा और देश में आज भ्रष्टाचार मुक्त सरकार व ईमानदार नेतृत्व की बात भी कही।
नवचेतना ट्रस्ट ने 31 लड़कियों को लिया गोद:-
डिजिटल रैली के आयोजक एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने हलके के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आई-पैड के जरिए मांग पत्र रखा। वहीं उनकी अगुवाई में चलने वाली सामाजिक संस्था नवचेतना ट्रस्ट ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए नई पहल करते हुए 31 निराश्रित लड़कियों की शिक्षा, लालन-पालन व शादी तक का खर्च उठाने की जिम्मेवारी ली। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पांच सौ लड़कियों को गोद लिया जाएगा। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निजी संस्थानों की ओर से 26 स्कूलों को गोद लेने की योजना से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
रैली में पहुंचने पर विधायक ने अतिथिगण का डिजिटल बैज लगाकर व एक-एक पौधा भेंट कर स्वागत किया। डिजिटल रैली से पहले भी विधायक विपुल गोयल पौधरोपण के जरिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हो चुके है।
ऋचा शर्मा, इंद्रजीत व नीतिश भारती बने डिजिटल रैली का आकर्षण डिजिटल रैली में रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के पहले शॉटपुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद की ब्रैंड एंबेस्डर एवं बॉलिवुड गायिका ऋचा शर्मा व इंडिया गोट टैलेंट के रनर अप सैंड आर्टिस्टर नीतिश भारती ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता व शॉल भेंट कर इंद्रजीत को रियो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं ऋचा शर्मा ने उमराव जॉन फिल्म के अपने गीत अगले जन्म मोहे बिटिया की जो गीत सुनाया। जबकि सैंड आर्टिस्ट नीतिश भारती ने अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन कर अतिथिगण व उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया।
यह रहे मौजूद:-
डिजिटल रैली में हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय गौड़, देवेंद्र चौधरी, राजेश नागर, यशवीर डागर, नयनपाल रावत, सोहनपाल छौक्कर, मूलचंद मित्तल, प्रशांत भल्ला, संध्या बजाज, नीरा तोमर, रोजी पंडित, लखानी समूह के केसी लखानी, क्राऊन ग्रुप के जे.पी. गुप्ता, नवदीप चावला, बी.आर. भाटिया, जगत मदान, के अलावा उपायुक्त चंद्रशेखर, पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
13244859_637117036440385_2444100180592509082_n

01

02

04

05

06

07

13

14

13165863_637116813107074_4705582432743393565_n

13165976_637116439773778_7418130849466903616_n

13177235_10209169343741019_2272357548972404376_n

13178577_637117203107035_2253148262926589602_n

13226960_637116436440445_5782222066581889091_n

13238891_637117143107041_7569491898784063484_n

13239188_10209169343341009_6913889533282906677_n

13240621_10209169344061027_6381478146504952984_n

13240778_637116766440412_781433861443601959_n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *