Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 10 फरवरी:
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों व इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुई है। सम्मान समारोह ऑनलाइन हुआ।
गौरतलब रहे कि जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी को राष्ट्रीय शैक्षिक योग्यता एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और इनोवेशन के लिए वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसकी घोषणा 1 फरवरी 2022 को की गई। सम्मान समारोह 10 फरवरी को ऑनलाइन हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हे मिलने वाला यह चौथा सम्मान है। इससे पहले उन्हें जब वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय की प्रिंसिपल थी उस समय नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2014 में भी NIEPA। द्वारा ही नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2019 में एनसीईआरटी द्वारा शिक्षित हरियाणा अवार्ड और अब 2022 में दोबारा से NIEPA। द्वारा उन्हें ये सम्मान दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने कहा कि इस इस कार्य के लिए वह अपने सभी माननीय उच्च अधिकारियों को और अपनी टीम को धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके बिना यह काम संभव नहीं था और उनके योगदान से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी इसी तरह अपने विभाग व प्रदेश की छवि को आगे बढ़ाते रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ रितु चौधरी सहित शिक्षा विभाग हरियाणा के चार और अधिकारियों को शिक्षा प्रशासन में नवाचार और अच्छे व्यवहार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान एनआईईपीए द्वारा दिया जाएगा। यह पुरस्कार जिला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों द्वारा शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों, अच्छी शैक्षणिक पद्धति को मान्यता देने पुरस्कार देने और प्रसारित करने के उद्वेश्य से की गई है। पुरस्कार के लिए जिन अधिकारियों को चुना गया है उनमें रोहतक की डिप्टी डीईओ कृष्णा फौगाट, फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ रितु चौधरी और इंदु बोकेन कसाना और महेंद्रगढ़ में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में तैनात उनकी टीम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *