मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 6 सितंबर (नवीन गुप्ता): भाजपा नेत्री एवं जिला उपाध्यक्षा श्रीमति अनीता शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मल बैरागी ने पार्टी की महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति अनीता की पार्टी में लगातार बढ़ती उनकी सक्रियता तथा लग्न को देखते हुए की गई है। अनीता इससे पहले पार्टी के मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ अपनी अन्य जिम्मेदारियां भी बखुबी निभाती आई हैं। बकौल अनीता उनके पति नारायण शर्मा आरएसएस/संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। अनीता शर्मा का कहना है कि जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी जिम्मेदार ओर बढ़ गई हैं इसलिए वे पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करने के लिए महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मल बैरागी ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से विचार-विमर्श करने के बाद श्रीमति अनीता शर्मा को फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के अलावा श्रीमती परमजीत कौर को पंचकुला, श्रीमती सरला कपूर को अम्बाला, श्रीमती प्रमिला बक्शी को यमुनानगर, श्रीमती निशा महेश्वरी को कुरूक्षेत्र, श्रीमती अनुराधा राणा को कैथल, श्रीमती मीना कम्बोज को करनाल, डॉ० अर्चना गुप्ता को पानीपत, श्रीमती निर्मला खत्री को सोनीपत, श्रीमती कुसुम राणा को रोहतक, श्रीमती पुष्पा तायल को जीन्द, श्रीमती सुनीता धनखड़ को झज्जर, श्रीमती राजरानी चरक को दादरी, श्रीमती बबीता तंवर को भिवानी, श्रीमती गायत्री यादव को हिसार, श्रीमती सीमा दत्ता को फतेहाबाद, श्रीमती चांदनी चांदना को रेवाडी, श्रीमती बबीता कैराना को गुडग़ांव, श्रीमती किरण परमा को मेवात तथा श्रीमती अनीता भारद्वाज को पलवल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्रीमती निर्मल बैरागी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर श्रीमती महेन्द्रा चौहान घरौण्डा, श्रीमती दीपा भारद्वाज रेवाडी, श्रीमती सुनीता लोहचब सोनीपत, श्रीमती सोनाली फौगाट हिसार, श्रीमती मीना परमार भिवानी तथा श्रीमती कुसुम महाजन फरीदाबाद को शामिल किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश सचिव श्रीमती सरोज सारवान गुडगांव, श्रीमती संघमित्रा पंचकुला, श्रीमती कमलेश अत्री झज्जर, श्रीमती सुप्रिया रतन पानीपत, श्रीमती पुष्पा गुप्ता अम्बाला, श्रीमती सुमन शर्मा कैथल तथा श्रीमती राकेश मलिक गोहाना को बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री के तौर पर श्रीमती सुनीता डांगी दादरी तथा श्रीमती मीना चौहान नीलोखेडी को लिया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदार श्रीमती सन्तोष चौहान जीन्द को दी गई है। जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी कु० चेतना अरोड़ा रोहतक एवं सह-मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रेमलता रादौर को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेंं श्रीमती उमा शर्मा अम्बाला, श्रीमती सुनीता अम्बाला, श्रीमती कुसुम मेहता यमुनानगर, श्रीमती बलजिन्द्र कालडा नीलोखेडी, श्रीमती मोना शर्मा पानीपत, श्रीमती राजबाला सैन सोनीपत, श्रीमती सुनीता लाम्बा झज्जर, श्रीमती अंजली पाण्डेय गुडगांव, श्रीमती ममता चौहान पलवल, श्रीमती आशा शर्मा फरीदाबाद, श्रीमती नीता शर्मा पलवल, श्रीमती हर्षिता गुप्ता मेवात, श्रीमती सुषमा चराया रेवाडी, श्रीमती सुनील यादव दादरी, श्रीमती राजवंती काजला दादरी, श्रीमती अनुराधा खनकवाल भिवानी, श्रीमती शैलेन्द्रा सिरसा, श्रीमती उषा बाल्मीकि सफीदों, श्रीमती कमलेश मलिक रोहतक, श्रीमती अन्नु यादव गुडगांव, श्रीमती मधुलता तंवर भिवानी, श्रीमती सन्तोष पंाचाल असन्ध, श्रीमती कुलविन्द्र कौर काजल कुरूक्षेत्र, श्रीमती शकुन्तला राठी सोनीपत, श्रीमती शीला सैनी पानीपत, श्रीमती बबली राणा कैथल, श्रीमती राधा कपूर हिसार, श्रीमती सोनिया गाबा पानीपत, श्रीमती राजराणा फरीदाबाद, श्रीमती चेतना शर्मा फरीदाबाद, श्रीमती पुष्पा मुदगिल रेवाड़ी एवं श्रीमती विनीता रेवाड़ी को शामिल किया गया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर श्रीमती सुधा यादव गुडग़ांव, श्रीमती कविता जैन सोनीपत, श्रीमती सीमा त्रिखा फरीदाबाद, श्रीमती लतिका शर्मा कालका, श्रीमती सन्तोष सारवान मुलाना, श्रीमती प्रेमलता उचाना, श्रीमती रोहिता रेवडी पानीपत, श्रीमती सन्तोष यादव अटेली, श्रीमती प्रतिभा सुमन रोहतक, श्रीमती रोजी मलिक आनन्द, श्रीमती बन्तो कटारिया, डॉ०किरण कलकल झज्जर, श्रीमती नीरा तोमर फरीदाबाद, श्रीमती कविता चौधरी सोनीपत, श्रीमती गार्गी कक्कड़ गुडग़ांव, श्रीमती रेनू भाटिया फरीदाबाद, श्रीमती वीणा छिब्बर तथा श्रीमती रेणू शर्मा को लिया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य में श्रीमती आशा रानी जैन सिरसा, श्रीमती गीता शर्मा पलवल, श्रीमती अन्नु चौधरी गुडग़ांव, श्रीमती महेन्द्रा कौर झज्जर, श्रीमती सोनिया अग्रवाल सोनीपत, श्रीमती गायत्री देवी फरीदाबाद, श्रीमती सुनीता सोनी दादरी, श्रीमती सुभद्रा रोज कालका, श्रीमती सुषमा जैन जगाधरी, श्रीमती सुमन छिक्कारा सोनीपत, श्रीमती अजीत बेनीवाल गुडगांव, श्रीमती आशा हुडा फरीदाबाद, श्रीमती शकुन्तला शर्मा गोहाना, श्रीमती सरोज अहलावादी गोहाना, श्रीमती पूजा शर्मा जीन्द, श्रीमती इन्दु यादव दादरी, श्रीमती गायत्री आर्य रोहतक, श्रीमती मीना चौधरी रोहतक, श्रीमती रम्मी गुप्ता हिसार, श्रीमती सीमा गैबीपुर उकलाना तथा श्रीमती सरोज सिहाग हिसार को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *