विपुल गोयल ने कसा भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 अक्तूबर:
अदालत द्वारा आज पांच सरकारी अधिकारियों को सजा सुनाई गई सजा ने प्रदेश सरकार की उस मुहिम पर भी ठप्पा लगा दिया है जिस मुहिम के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। और यह सब फरीदाबाद में संभव हुआ है स्थानीय भाजपा विधायक विपुल गोयल के प्रयासों से।
गौरतलब रहे कि वर्तमान भाजपा विधायक विपुल गोयल ने नगर निगम की भ्रष्ट्र कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिस तरह से विधायक ना रहते हुए पूर्व की कांगे्रस सरकार में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था, वह सराहनीय है। वो बात अलग है कि पूर्व की कांगे्रस सरकार में नगर निगम की मार के शिकार हुए विपुल गोयल व अन्य द्वारा दायर किए गए केस का फैसला अब आया है जब वह वर्तमान सरकार में विधायक हैं और उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के अन्याय के खिलाफ कोर्ट से न्याय पाया है। इसे विपुल गोयल की अन्याय पर न्याय की जीत ही कहा जा रहा है।
यहां यह बात भी ध्यान रहे कि विपुल गोयल ने विधायक बनने के बाद जिस तरह से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन किया है, वह काबिले तारीफ है। बात चाहे फिर टाऊन पार्क में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात हो या फिर पौधारोपण कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में फरीदाबाद का नाम दर्ज कराने की। विपुल गोयल ने फरीदाबाद का नाम विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *