मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 फरवरी: सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा निर्मल बैरागी व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रा चौहान का जिला महिला मोर्चा फरीदाबाद प्रधान अनिता शर्मा ने मेले में आने पर अपनी टीम के साथ जोर-शोर से स्वागत किया। अनिता शर्मा ने निर्मल बैरागी व महेंद्रा चौहान सहित अपनी सभी बहनों के साथ मेले का भ्रमण कर चौपाल पर बैठ रंगा-रंग प्रोग्राम का आनंद भी लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा के साथ उनकी टीम की सुदेश देशवाल, ममता राघव, सुनीता कैन, मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, सुनीता धनखड़, राजबाला शर्मा, माया शर्मा, डॉली चौधरी व भाजपा महिला मोर्चा की अन्य सदस्य भी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *