Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
भिवानी, 11 सितम्बर:
हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि 11 तारीख से 15 तारीख तक 90 विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें डोर टू डोर जाकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का विवरण दिया जाएगा।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 11 तारीख से 15 तारीख तक जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का विवरण डोर टू डोर जाकर सभी सांसद और एमएलए देंगे। रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश-प्रदेश में अपने वादों के अनुरूप काम किया है। प्रदेश की सभी नब्बे विधानसभाओं में समान विकास कार्य कराए। सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए प्रदेश को नई डगर पर लेकर चले। आज प्रदेश में कोई विधानसभा विकास से अछूता नहीं हैं। राजनीतिक द्वेष, भेदभाव, क्षेत्रवाद, जातिवाद व भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर भाजपा ने सबको समान अवसर प्रदान किए हैं। सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा से सत्ता में लेकर आने के लिए हमारा लक्ष्य 75 प्लस सीटों का होना चाहिए।
इस मौके पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, व्यापारी, महिला, युवा, खिलाड़ी, मजदूर सभी खुश हैं क्योंकि सरकार ने उनके अनुकूल नीतियां बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज छोटा व्यापारी सुरक्षित होकर व्यापार कर रहा है। किसान जोखिम मुक्त होकर अपनी खेती कर रहा है। आज किसान को मुआवजा मिलता है। बीमा मिलता है, उसकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाता है। किसानों को फसलों का सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी देने के मामले में हरियाणा देश में अव्वल है। भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरी है। इस विश्वास को आने वाले दिनों में मजबूत करने का काम भाजपा करेगी। रामबिलास शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन कर प्रदेश को नई दशा और दिशा देने में अपना सहयोग करे।
इस मौके पर रीतिक वधवा, नवीन कौशिक, रमेश देवसर, इंद्र सिंह, पवन, रामलाल, राजेश यादव, नवीन वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *