Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 अगस्त: गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गौमाता के शरीर के अंगों में देवी-देवताओं के वास की कहानी पौराणिक कथाओं में भी प्रचलित हैं।
बता दें कि पिछले दिनों NIT एरिया में पटेल चौक, हनुमान मंदिर के पास दो बछिया के शव पड़े हुए मिले थे, जिसको अज्ञात वाहन द्वारा कुचल दिया गया था।
इसी दुर्घटना को मद्देनजर रखते हुए ACP ट्रैफिक विनोद कुमार ने SHO ट्रैफिक दर्पण कुमार के साथ मिलकर रोड़ पर घूमती गायों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए उनके गले में लाल रिफ्लेक्टर टेप का पट्टा पहनाने की शुरुआत की है ताकि गोवंश की रक्षा की जा सके।

ACP ट्रैफिक विनोद कुमार ने मैट्रो प्लस को बताया कि गौमाता की रक्षा करना मनुष्य का धर्म कर्तव्य है, इसलिए हमें गौमाता की सेवा और रक्षा जरूर करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने और उसके दूध और मूत्र का सेवन करने से कई बीमारियों दूर होती हैं, और हमें स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं। गाय का दूध ही हमें स्वस्थ बनाता हैं। गाय का दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता हैं। गाय के दूध को बच्चो के लिए वरदान माना गया हैं, इसलिए हमें गाय के दूध का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए।

गो माता करतीं सदा, भव सागर से पार।।
इनकी तुम सेवा करो, जीवन देंगी तार।।
