मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 अप्रैल (नवीन गुप्ता): महिला कांग्रेस की नेता एवं प्रमुख समाजसेवी सुनीता फागना की पार्टी में लगातार बढ़ती सक्रियता तथा उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। सुनीता फागना की यह नियुक्ति ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शोभा ओझा ने की है। इस नियुक्ति का पत्र महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्डिंनेटर रंजीता मेहता ने महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान तथा प्रदेश उपाध्यक्षा एवं प्रवक्ता सीमा जैन की मौजूदगी में सुनीता फागना को चडीगढ़ में सौपा।
अपनी इस नियुक्ति पर सुनीता फागना ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा ओझा, प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, प्रदेश कार्डिंनेटर रंजीता मेहता तथा प्रदेश उपाध्यक्षा एवं प्रवक्ता सीमा जैन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने जिस उम्मीद से मुझे हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त किया है वे उनकी इस उम्मीद पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगी। सुनीता फागना की इस नियुक्ति पर शहर के लोगों में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी है।

13015120_979962932090923_2823787256219881551_n

13015199_979960788757804_4474419388851605113_n

12985609_979960875424462_7530549473429295403_n

13015347_979960818757801_3631789410115778299_n

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *