मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 मार्च: कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता राखी सेठी को महिला कांग्रेस हरियाणा का प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव की अनुमति के बाद हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की है। हरियाणा की वरिष्ठ महिला पंजाबी नेता राखी सेठी की प्रदेश में युवाओं व महिलाओं में गहरी पकड़ है तथा वह युवा कांग्रेस हरियाणा की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि राखी के मनोनयन से प्रदेश में महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश स्तर पर हुई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में राखी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा आज उनके निवास पर पहुंच जहां उनका फूल-मालाओं व बुक्के देकर जोरदार स्वागत किया। वहीं महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता राखी सेठी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह जिला के साथ-साथ समूचे हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के अधिकारों की हितैषी पार्टी है तथा कांग्रेस ने हमेशा महिला हितों को सर्वोपरी रखा है। उन्होंने कहा की जिस विश्वास के साथ उन्हें दो बडी जिम्मेदारी दी गई हैं वह उनपर खरा उतरने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनने से देश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है तथा वह आने वाले लोकसभा चुनावों में खुलकर कांग्रेस का साथ देंगी। अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *