अजय चौटाला की रिहाई किसान व कमेरे वर्ग के लिए खुशी का पल: कृष्ण जाखड़़
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 12 फरवरी:
जजपा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़़ ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की जेल से रिहाई के बाद अब पार्टी पहले से ओर ज्यादा मजबूती से उभर कर सामने आएगी। उनकी रिहाई प्रदेश के किसान व कमेरे वर्ग के लिए खुशी का पल है। कृष्ण जाखड़़ डॉ. अजय सिंह चौटाला को जेल से उनकी रिहाई के बाद मुबारकबाद देने के लिए असोला फार्म हाउस दिल्ली में पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर जजपा नेता आशुतोष गर्ग और श्यामबीर सिंह भी उनके साथ थे। उपरोक्त जजपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को लड्डू खिलाकर मुबारकबाद दी वहीं अजय चौटाला ने भी उन्हें लड्डू खिलाकर उनका आभार प्रकट किया।
जजपा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़़ और आशुतोष गर्ग ने कहा कि डॉ.अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेसी षड्यंत्र से मिली जेल रूपी चुनौती का दृढ़ता से सामना किया और उनका वैचारिक संघर्ष जेल से भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि डॉ.अजय सिंह चौटाला के बाहर आने के बाद अब पार्टी पहले से ओर ज्यादा मजबूत होगी तथा जजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरेा मान-सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *