प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने विकास चौधरी को सोंपी जींद के वार्ड-19 की जिम्मेदारी
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जनवरी: कांग्रेस पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना जींद विधानसभा उप-चुनाव पार्टी के दूसरी व तीसरी पंक्ति के नेताओं के भविष्य की राजनीति को भी तय करने का कार्य करेगा। जिस तरह से प्रदेश के प्रथम पंक्ति के नेताओं को पार्टी हाईकमान ने जींद के चुनावी समर में उतारा है ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए उन्होंने अपनी केबिनेट को उतारकर उन्हें प्रचार व प्रसार की जिम्मेदारी सोंपी है। इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने कांग्रेस केे प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को जींद के वार्ड नंबर-19 की बड़ी जिम्मेदारी सोंपी है। कांग्रेस पार्टी के लिए प्रतिष्ठा के सवाल बने इस जींद विधानसभा उप-चुनाव में मिली इस महत्वपूर्ण बड़ी जिम्मेदारी के बाद विकास चौधरी ने अपने समथकों सहित पार्टी प्रत्यशी के नामांकन की तिथि 10 जनवरी से ही पिछले दस दिनों से जींद में ही डेरा डाल कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला के पक्ष में धूंआ-धार प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने जींद के इस वार्ड नंबर-19 में लगने वाली हाउसिंग बोर्र्ड कॉलोनी आदि कई इलाकों में जहां उन्होनें डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर व कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला की बड़ी सभाओं का आयोजन करा कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया।
कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ ने जहां जींद में कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला को बड़ी राजनैतिक ताकत देने का कार्य किया वहीं विकास चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के प्रति वफादारी सााबित करते हुए अपने आपको जमीनी नेता साबित करने का काम किया है। मालूम हो कि विकास चौधरी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकिट के प्रबल दावेदार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले चार साल में मजबूत विपक्षी नेता के तौर पर स्थानीय भाजपा विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल को हर मोर्चा पर घेरने का कार्य कर जनता की आवाज बनने का कार्य किया है। विकास चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की फरीदाबाद विधानसभा में विकल्प-2019 रैली करने व इफतार दावत में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को जुटाकर अपने आपको जमीनी स्तर का नेता साबित किया वहीं समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर मजबूत विपक्षी नेता के रूप में उभरे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी का कहना है कि विकास व रोजगार की बात करने की बजाय भाजपा हमेशा की तरह जात-पात का जहर समाज में घोलने की साजिश रचती रही है। बीजेपी पार्टी ने हमेशा प्रदेश में भाईचारे को खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में 154 वायदे किए थे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई। भले ही वह बेटी बचाओ का हो, सबका साथ सबका विकास का हो या फिर स्वच्छता अभियान का हो। इस पार्टी ने केवल जुमले दिए हैं, धरातल पर एक भी काम प्रदेश में नहीं हुआ है। जींद क्षेत्र इस बात का प्रमाण है क्योंकि जींद में कहीं भी विकास नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है और पूरे प्रदेश में सरकार की मिस गर्वनेंस के चर्चे हैं। ऐसे में जींद की जनता ने पक्का मन बना लिया है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा के खिलाफ शंखनाद करेंगी। उन्होंने दावा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी तथा इस जीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की एकतरफा लहर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *