मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में तीन दिवसीय दिवाली मेले का समापन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की धर्मपत्नी पल्लवी गोयल ने शिरकत की। पल्लवी गोयल ने छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं द्वारा बनाई गई इन कलात्मक वस्तुओं को देख उन्होंने छात्राओं की कला की सहारना की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए ताकि इससे छात्राओं का मनोबल बढ़े और साथ ही साथ और भी लोग उनके द्वारा निर्मित इन कलात्मक वस्तुओं को देख सके।
छात्राओं को संबोधित करते हुए पल्लवी गोयल ने कहा कि कोई भी देश तब तक तरक्की के शिखर पर नही पहुंच सकता जब तक उस देश की महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चले। नारी से ही देश विकसित होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए अहम कदम उठाए है वो सहारनीय है। भारत देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली राक्षसी सोच को खत्म करना जरुरी है जैसे दहेज प्रथा, यौन हिंसा, अशिक्षा, कन्या भू्रण हत्या, वेश्यावृति तथा सामाजिक असमानता। पल्लवी गोयल ने कहा कि महिलाओं की उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है सावित्री पॉलीटेक्निक यह गर्व की बात है।
इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी एसएन दुग्गल ने कहा है कि हमारा संस्थान पिछले 25 वर्षों से महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रहा है और हमारी संस्था का उद्वेश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाना।
इस मौके पर भाजपा नेत्री रेनू भाटिया, शशि गोयल, पूनम गर्ग ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं के काम को सराहा। अंत में प्रधानाचार्या कमलेश शाह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा धन्यवाद किया।

last day 33last day 11last day 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *