मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 1 अप्रैल: अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक नहीं मिल रही मजदूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तो बाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं।
गुलाम नबी आजाद बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। बल्लभगढ़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड़ से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा को मोहना रोड़ से राष्ट्रिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सड़कों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्य की दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।
इस अवसर पर डॉ० अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र व राज्य में सत्ता परिवर्तन का शंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। भाजपा नेता बिजली चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।
अब जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। 2014 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे अब पांच साल पूरे होने पर वो वायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं। किसान अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास किया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह ने भी सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *