मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 1 सितम्बर: मात्र 51 साल की उम्र में ही प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में शनिवार सुबह 3.18 बजे अंतिम सांस ली। दरअसल उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ही मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक 20 दिन पहले पीलिया की शिकायत मिलने के बाद तरुण सागर महाराज को मैक्स अस्पताल में लाया गया था, लेकिन ईलाज के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन पर दवाओं का असर होना भी बंद हो गया था। बुधवार को उन्होंने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर, दिल्ली स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल चले गए थे। दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन की ओर से कहा गया है कि तरुण सागर अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराज की स्वीकृति के बाद संथारा ले रहे हैं।
जैन मुनि तरुण सागर महाराज का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।
जैन मुनि तरुण सागर का जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था। उनकी मां का नाम शांतिबाई और पिता का नाम प्रताप चंद्र था। तरुण सागर जी ने 8 मार्च, 1981 को घर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली।
क्या संथारा होता है?
जैन धर्म में संथारा की प्रक्रिया होती है। यह प्रक्रिया बुजुर्ग लोग अपनाते हैं। इसमें जब इंसान को आभास होता है कि उसकी मौत नजदीक है तो वह खाना-पीना छोड़ देता है।
जैन मुनि के बहुचर्चित प्रवचन:-
-पाक में जितने आतंकी नहीं, उतरे भारत में गद्दार।
जैन मुनि तरुण सागर ने कहा था कि पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं है, उससे अधिक हमारे देश में गद्दार है। उन्होंने कहा था जो देश में रहता है, देश का खाता है और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हो वो गद्दार नहीं तो और क्या है? आतंकी शेर की तरह सामने से वार नहीं करता, वह तो भेडिये की तरह पीछे से हमला करता है।
-बढ़ रही है भारत विरोधी मुस्लिमों की आबादी।
जैन मुनि तरुण सागर कई बार मुसलमानों की जनसंख्या पर रोक लगाने को लेकर भी बोलते दिखे हैं। उन्होंने कहा था, ऐसा नहीं होने पर स्थिति विस्फोटक हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि कुछ मुसलमान हैं जो भारत विरोधी हैं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और दिल से पाकिस्तान के साथ हैं। ऐसे मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया था कि भारत विरोधी मुसलमानों की आबादी बढने से देश में गंभीर संकट पैदा हो जाएगा और हिंदू असुरक्षित हो जाएंगे।
-लव-जिहाद मुसलमानों की एक साजिश।
आए दिन लव-जिहाद को लेकर खड़े होते विवाद के बीच जैन मुनि तरुण सागर ने इसे मुसलमानों का षडयंत्र बताया था। उनका कहना है कि इसमें झूठे प्रेम के नाम पर हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जा रहा है। लव जिहाद को नहीं रोका गया कुछ दिनों में दूसरा पाकिस्तान बनते हुए देखेंगे।
-हिंदू संकट में, जनसंख्या पर कानून लागू हो।
मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर जैन मुनि तरुण सागर ने राजनीतिक दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने इसके लिए तुष्टिकरण की राजनीति को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि यहीं कारण है कि देश में दो बच्चे पैदा करने को लेकर कानून नहीं बनाया गया। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि देश में जहां-जहां भी मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है, वहां जनसंख्या पर नियंत्रण का कानून लागू हो। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू संकट में पड़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *