मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 सितम्बर: कल रविवार, 30 सितम्बर को पानीपत में कांग्रेस की होने वाली पोल खोल-हल्ला बोल रैली की सफलता को लेकर पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश तेवतिया ने आज अटेरना, जवां, दीघ, साहुपुरा, नरियाना, जाजरू, प्याला, सुनपेड सहित विभिन्न गांवों व कालोनियों का दौरा कर नुक्कड सभाओं में लोगों को इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए राजेश तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस की और अब देश व प्रदेश की जनता देख रही है क्योंकि जनता को कांग्रेस का शासन याद आने लगा है। उन्होंने कहा कि जितने दु:ख भाजपा ने दिये है उतने सुख कांग्रेस ने दिये थे यह जनता अब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर इस सरकार को सत्ता से हटाना है तो आप सभी को कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा और देश व प्रदेश से इस भ्रष्टाचारी रूपी राक्षस भाजपा को दूर भगाना है।
राजेश तेवतिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश के जो हालत है वह किसी से छिपे नही है। जहां देश में मंहगाई चरम सीमा पर है वही हमारे सैनिकों की हत्या हो रही है परंतु इस और देखने वाला कोई नहीं है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रैलियों में केवल घोषणाएं करते रहते है उन्हें इन दोनों समस्याओं पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया है।
तेवतिया ने कहा कि इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में एक नया परिवर्तन आयेगा इसका मुझे विश्वास है और प्रदेश में बदलाव की आंधी चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी सरकार है जोकि सबको साथ लेकर चलती है पंरतु भाजपा में केवल और केवल एक मात्र ही व्यक्ति है जो देश और प्रदेश चला रहा है और वह है नरेन्द्र मोदी थोड़ी बहुत कसर होती है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरी कर देते है। उन्होंने कहा कि इस देश से इन लुटेरो से छुडवाना है तो आपको इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाजपा को दिखा देना है कि अब सत्ता में ज्यादा दिन नहीं है उनके।
इस मौके पर उनके साथ फतेहपुर बिल्लोच से राजन, पूनम, हेमलता, कीतम, दया सावित्री, संतोष, सगीता आदि काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *