मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, आपका मुस्कुराना गजब ढा गया, हम तो लहराएं मस्ती भरी छांव में, बांध दे चाहे घुमरू मेरे पांव में। मैं बहकता….. मैं बहकता नहीं था मगर मैं क्या करूं आज मौसम सुहाना गजब ढा गया। हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, आपका मुस्कुराना गजब ढा गया। हर नजर….. हर नजर उठ रही हैं तुम्हारी तरफ और तुम्हारी नजर हैं हमारी तरफ। पूरे सुर-ताल के साथ जैसे ही पृथला क्षेत्र के भाजपा नेता नयनपाल रावत ने यह गाना गाया पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। किसी को उम्मीद नहीं थी कि नयनपाल रावत इस तरह से गाना गा सकते हैं। मौका था सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद द्वारा गोल्फ क्लब में आयोजित दीवाली मिलन समारोह का जिसमें शहर की जानी-मानी हस्तियों ने अपने सुरों से जमकर समां बांधा।
करीब चार घंटे तक चले इस दीवाली मिलन समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या को चार चांद लगाने में शहर के पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरैशी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा गीत गाया तो पूरी महफिल में तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। वहीं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कई गीत सुनाए तो निगमायुक्त सोनल गोयल ने भी आने वाला कल जाने वाला है गीत की कुछ पंक्तियां सुनाकर उपस्थित लोगों को अपने कामकाज के बारे में बता दिया कि उन्हें बहुत तेजी से काम करना है। क्योंकि अभी नहीं बल्कि आने वाला कल भी जाने वाला है। शहर के जाने-माने उद्यमी राजीव चावला ने भंवरे की गुंजन है मेरा दिल गीत गाकर दीपावली मिलन समारोह को चार चांद लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बांके बिहारी लाल के कुछ भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद द्वारा आयोजित इस समारोह में राजनीति, प्रशासन एवं उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। इस मौके पर जहां अधिकारी, नेता व उद्योगपतियों ने अपनी मधुर आवाज में गायिकी के जलवे दिखाए, वहीं जाने-माने कवि दिनेश रघुवंशी ने भी अपने अंदाज में गाना सुनाकर लोगों की तालियांं बटोरी। कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्व उद्योगपति परमजीत चावला विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल, महासचिव संजय कपूर एवं कोषाध्यक्ष प्रितपाल माटा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन का दायित्व क्लब के सरंक्षक उत्तमराम ने निभाया। क्लब की फाईनेंस कमेटी के चेयरमैन नवीन धमीजा, उपाध्यक्ष दीपक गौतम एवं उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने नगर-निगम कमिश्नर सोनल गोयल को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस रंगा-रंग कार्यक्रम में पवन अरोड़ा एंड पार्टी ने संगीत व सुर के तालमेल से उपस्थित मेहमानों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के बीच में पत्रकार शकुन रघुवंशी की सात वर्षीय बेटी जीविका ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त चंद्रशेखर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, फरीदाबाद इलेक्ट्रानिक्स डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल, उद्योगपति एचके बत्तरा, क्राऊन गु्रप के चेयरमैन आरएस गांधी, शिक्षाविद्व सतीश फौगाट, युवा भाजपा नेता राजेश नागर, युवा कांग्रेस नेता विजय प्रताप, सुमित गौड़, श्रीवैष्णोंदेवी मंदिर तिकोना पार्क के प्रधान जगदीश भाटिया, भाजपा के प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, एसीपी राजेश चेची, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़, भाजपा नेता अश्वनी त्रिखा, महिला भाजपा की अध्यक्ष अनीता शर्मा, भाजपा के जिला महासचिव देवेंद्र चौधरी, इनेलो नेता श्याम सुंदर कपूर, नगर-निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर, भाजपा नेता बलदेव सिंह अलावलपुर, उद्योगपति अरूण बजाज, गौतम चौधरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, आप नेता धर्मवीर भड़ाना, भाटिया सेवक समाज के अध्यक्ष मोहन सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, बन्नू बिरादरी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह सब्बरवाल, व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा, युवा कांग्रेस नेता नितिन सिंगला, पूर्व पार्षद अजय बैंसला सहित अनेक पत्रकार एवं शहर के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
01unnamed (1) unnamed (2) unnamed (3) 3 (1) 4 6 7 DSCN0002 DSCN8819 (1) DSCN8886 DSCN8890 DSCN8900 DSCN8929 unnamed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *