251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 2 दिसम्बर (जस्प्रीत कौर): श्री बांके बिहारी सेवा धान भक्ति आश्रम का स्थापना दिवस संजय कॉलोनी सैक्टर-23 में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य कथा वाचक पं० सुरेश चन्द शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कथा में कहा कि हमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए व निरंतर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। मंच संचालन पं० देवानन्द शास्त्री ने किया।
स्थापना दिवस में मुख्य यजमान के रूप में जितेन्द्र शर्मा, बब्बन राय, अनिल मंगला, अमित सोलंकी, विनोद गर्ग, धीरज चौधरी, कपिल कपूर, संजीव कुशवाहा मौर्य आदि मौजूद थे। कलश यात्रा में ऊषा देवी, कमलेश देवी, ममता देवी, गुणवती देवी, कमलेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

IMG-20161201-WA0014IMG-20161201-WA0016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *