जिला कार्यकारिणी में सभी बिरादरियों से 72 पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया स्थान
पार्टी के सांसद, विधायकों व जिला अध्यक्ष को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से बनाई गई महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 नवम्बर (नवीन गुप्ता): भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने के लिए अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। श्रीमति शर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी में दो महासचिव, पांच उपाध्यक्ष, छ: सचिव, एक मीडिया इंचार्ज, एक असिस्टेंट मीडिया इंचार्ज, एक कोषाध्यक्ष तथा एक कैंपन इंचार्ज बनाया है जबकि पार्टी की 55 महिला कार्यकर्ताओं को जिला एक्जयूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता शर्मा ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी में मिस रोजी तथा सुदेश कुमारी को महासचिव, आशा शर्मा, शुभलेष मलिक, सीमा गर्ग, ममता राघव और चित्रा शर्मा को उपाध्यक्ष, अनीता पाराशर, कुसुम भाटी, रेखा चौहान, वंदना गुप्ता, दीपा भाटिया और सुनीता केेन को सचिव तथा सुनीता विनायक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि मीडिया की जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभलता मलिक को मीडिया इंचार्ज तथा कमलेश मौर्या को असिस्टेंट मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। राजबाला शर्मा को पार्टी के कैंपेन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
इनके अलावा जिन 55 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिला एक्जयूटिव कमेटी में शामिल किया गया है उनमें कमलेश भाटिया, नरेश शर्मा, मंजू कपूर, गीता वर्मा, अश्विनी जुनेजा, दीनू चौहान, ललिता वाजपेयी, निशा, प्रियंका, सुषमा शर्मा, स्वीटी चौबे, राधा चौहान, रूपेन्द्रा कौर, आशु मेहरा, उषा गुप्ता, मंजू देवी, माया शर्मा, सिम्मी, मंजू सैनी, मालती सिंह, गीता मौर्या, अन्नू सचदेवा, बीना पालीवाल, लाजवंती देवी, पूजा, रबीता सिंह, प्रो० नीलम, सीमा शर्मा, शशि, मधु सोनी, रूबी सचदेवा, निम्मी शर्मा, सोना सक्सेना, इंदू मौर्या, ज्योति मिश्रा, कविता राठी, कामिनी यादव, पूनम, अन्नू सब्बरवाल, मीनू गुप्ता, प्रवीन संधीर, एडवोकेट उमा सिंह, नीरू, आशा शर्मा, गरिमा सहगल, शैली शर्मा, इंदू, मोनिका सिंह, नैना शर्मा, मोनिका सिंह, शालिनी, संगीता, मोनिका दुग्गल, सोनिया शर्मा तथा पिंकी के नाम शामिल है।
बकौल अनीता शर्मा उन्होंने केंन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा तथा पार्टी के सभी विधायकों व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से 72 सदस्यीय अपनी इस नई जिला कार्यकारिणी में फरीदाबाद जिले के अंतर्गत सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ताओं को शामिल करने का प्रयास किया है। उनके मुताबिक इस कार्यकारिणी में सभी बिरादरियों के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अनीता शर्मा का कहना है कि जिला कार्यकारिणी घोषित करने के बाद अब वे मंडल स्तर पर भी जल्द ही अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *