Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

फरीदाबाद, 31 जनवरी: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम @ DHBVN के उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए DHBVN के MD अमित खत्री ने बताया कि सरकार की योजनाओं के अनुसार बिजली निगम के उपभोक्ताओं को उनके परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाना है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 40 लाख, 39 हजार, 322 कनेक्शन के उपभोक्ताओं की परिवार पहचान पत्र से मैपिंग की जाएगी। अभी तक 26 लाख, 41 हजार, 403 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की परिवार पहचान पत्र के साथ मैपिंग की जा चुकी है।

DHBVN के MD अमित खत्री ने सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं @ SE’s को निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाएं और प्रतिदिन रियल टाइम ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट हो। प्रत्येक ऑपरेशन सर्कल, डिवीजन और सब-डिवीजन के अधिकारी अपने एरिया के तहत आने वाले नए व पुराने सभी बिजली उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक करवाएं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि DHBVN के सभी 11 सर्किल के 65.39 प्रतिशत उपभोक्ताओं को PPP से लिंक किया जा चुका है। सरकार के PPP पोर्टल के डैशबोर्ड पर रियल टाइम के अनुसार भिवानी सर्किल के 4,82,673 उपभोक्ताओं में से 3,25,487 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

फरीदाबाद सर्किल के 5, 26, 214 उपभोक्ताओं में से 2, 92, 017 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

फतेहाबाद सर्किल के 3, 57, 899 उपभोक्ताओं में से 2, 44, 674 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

गुरुग्राम 1 सर्किल के 3, 13, 158 उपभोक्ताओं में से 1, 57, 167 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

गुरुग्राम 2 सर्किल के 2, 40, 365 उपभोक्ताओं में से 1, 23, 682 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

हिसार सर्किल के 4, 80, 804 उपभोक्ताओं में से 2, 95, 106 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

जींद सर्किल के 3, 24, 732 उपभोक्ताओं में से 2, 43, 763 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

नारनौल सर्किल के 2, 39, 138 उपभोक्ताओं में से 1, 73 343 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

पलवल सर्किल के 4, 10, 862 उपभोक्ताओं में से 3, 28, 068 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

रेवाड़ी सर्किल के 2, 70, 801 उपभोक्ताओं में से 2, 18, 677 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

सिरसा सर्किल के 3, 92, 676 उपभोक्ताओं में से 2, 39, 419 को PPP से लिंक किया जा चुका है।

बिजली उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के लिए व्यापक स्तर पर अधिकारियों की दिशा निर्देश दिए गए हैं। NIC की टीम भी बैकएंड पर इस कार्य को तेजी से करेगी। उपभोक्ता स्वयं भी dhbvn.org.in वेबसाइट https://epayment.dhbvn.org.in/updateKYC.aspx के माध्यम से अपनी KYC अपडेट कर सकते हैं। बिजली निगम अपने उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं के लाभ देने और बेहतर बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं के खाते को परिवार पहचान पत्र को लिंक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *