महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 4 फरवरी:
भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान देती है, यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर तिगांव विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े वीरपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जिसका गुर्जर ने स्वागत किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसान, मजदूर व कर्मचारी का बेटा भी हो अगर उसमे क्षमता है तो उसे पार्टी अवश्य ही उसका पूरा मान सम्मान करती है। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में वीरपाल गुर्जर, राजाराम सरपंच लहडौला, अमित बाल्मिकी, मांगेराम प्रधान चांदपुर, लीलू गुर्जर, पुष्पेंद्र फतेहपुरा, किरण पाल, आमिर खान, अजीत कसाना, यामीन, डीपी गोयल, योगेंद्र नागर, हरी सिंह गहलोत, राजू, सुरेंद्र सुभाष लाम्बा, सुशील यादव, देवीलाल लाम्बा, विकास गुर्जर, उपेंद्र चंदीला, सुरेन्द्र भाटी, राजू खटाना, मोनीकांत मिश्रा, पंकज चौबे आदि है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण सा कार्यकर्ता भी बुलंदियों को छू सकता है अगर उसमे क्षमता होगी। इसीलिए अपने कार्य को पूरी क्षमता से करें एवं पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी बरते आपको पार्टी अवश्य ही मान सम्मान देगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सबका विकास सबका सम्मान हो रहा है आज जनता इस सरकार के कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट है। इस अवसर पर वीरपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी की नीतियों के साथ-साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर उनकी पूरी आस्था है और उन्हीं के आदर्शो पर चलने का प्रण करते हुए उन्होंने आज पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है और वह विश्वास दिलाते है कि पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, युवा जिलाध्यक्ष सोहनपाल छौकर, मनोज वशिष्ठ, सुधीर नागर, ओमदत्त शर्मा, विनोद चौधरी, अजय बैंसला, राकेश नरवत, रविंद्र त्यागी, ज्ञानेंद्र सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *