नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर शहर के एक औद्योगिक घराने स्लेजहैमर ने सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की है। स्लेजहैमर फाऊॅडेशन के नाम से स्थापित किए गए ट्रस्ट के माध्यम से गरीब बच्चों एवं उनके परिवारों के उत्थान हेतु कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन प्रदीप मोंहती ने दी। मोंहती ने बताया कि वह पिछले एक साल से गरीब परिवार के बच्चों एवं लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। अब वह अपने ट्रस्ट के माध्यम से इस कार्य को और अधिक गति देना चाहते हैं। मोंहती ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को ग्रीन व क्लीन बनाना भी है। इसके तहत वह लोगों के बीच जाकर जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाएंगे, साथ ही इसके लिए फाऊंडेशन द्वारा लोगों को साधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। सैक्टर-86 में सीनियर सैकेंडरी स्कूल खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। विकलांग युवाओं को रोजगार से जोडऩे की दिशा में स्लेजहैमर फाऊंडेशन प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करेगा ,ताकि विकलांग युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ा जा सकें। अनाथ व वृद्वआश्रमों की स्थापना करना भी उनकी आगामी योजनाओं में शामिल है। प्रदीप मोंहती के अनुसार स्लेजहैमर फाऊंडेशन 1961 आयकर की धारा 12ए और 80 जी(5) के तहत पंजीकृत है। उनकी संस्था को दान देने वालों को आयकर छूट भी मिलेगी। मोंहती ने बताया कि सैक्टर-9 में वह एक प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे हैं, जिसमें 80 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है और महिलाओं को रोजगार के मद्देनजर सिलाई कढ़ाई, नि:शुल्क चिकित्सालय, एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस सैंटर का संचालन वह और उनकी पत्नी द्वारा किया जाता है। मोंहती ने बताया कि उनका फाऊंडेशन इस सर्दी में लोगों को ऊनी कपड़े एवं कंबल वितरण का कार्य भी करता है। बहुत से लोगों को उन्होंने यह कपड़े और कंबल पहुंचाए हैं। इसके अलावा वह उच्च शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा खेल कूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी संस्था के पास अनेक योजनाएं हैं। उनका फाऊंडेशन सामाजिक क्षेत्र में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन भी करता है। इसके अलावा स्कूलों में उनके द्वारा ड्राईग प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती है, ताकि होनहार बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके। मोंहती ने कहा कि उनका फाऊंडेशन समय-समय पर जनहित में तमाम कार्य करता रहेगा। इसके लिए उन्होंने समाज के प्रमुख लोगों से सहयोग की अपील की है।

समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा स्लेजहैमर फाऊंडेशन: प्रदीप मोंहती
Previous Postवैष्णोदेवी मंदिर करेगा नए साल का भव्य स्वागत: भाटिया
Next Postअब चैक की बजाए आरटीजीएस से होगी सरकारी विभागों की पेमेंट
Related articles
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने किया फरीदाबाद ऑब्जरवेशन होम का औचक निरीक्षण
Mar 28, 2023