नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 फरवरी: फरीदाबाद इंकम टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रह्लाद शर्मा को इंडिया स्पोट्र्स संघ का हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रह्लाद शर्मा को यह नियुक्ति पत्र अशोक रोड़, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सौंपा। समारोह में रमन बोहरा को संस्था का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, इंडिया स्पोट्र्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, ऑल इंडिया पंजाबी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.जे. कालिया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रह्लाद शर्मा ने कहा है कि संघ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास करेगा।

Previous Postडायनेस्टी इंटरनेशनल का छात्र पारिजात ओलम्पियाड में प्रथम आया
Next Postसूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में देशी-विदेशी कलाकारों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में प्रस्तुत किये मनोहारी नृत्य कार्यक्रम
Related articles
ग्रीन बैल्ट में अवैध रूप से बने रास्ते को एसएचवीपी के अधिकारी करवाएगें बंद! जाने क्यों?
Aug 10, 2022