BREAKING NEWS -
Rtn. Naveen Gupta: +91-9811165707 Email: metroplus707@gmail.com

प्रदेश के विभिन्न खेल परिसरों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया: अनिल विज

महेश गुप्ता
चंडीगढ़,10 अक्तूबर:
हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 17 अक्तूबर से 15 नवम्बर तक प्रदेश के विभिन्न खेल परिसरों में राज्य स्त्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इनमें 25 वर्ष से कम आयु के लड़के व लड़कियां भाग ले सकेंगे।
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से खेल सबके लिए के नारे को चरित्रार्थ किया जा रहा है। इन ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं से गांवों में रहने वाले युवाओं का खेल के प्रति रूचि बढ़ेगा और उन्हें खेलों में आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति-2015 के अन्तर्गत खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।
खेल विभाग के अतिरिक्तमुख्य सचिव डॉ० केके खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 से 19 अक्तूबर तक राज्य स्त्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं (लड़के व लड़कियां) का आयोजन प्रदेश के विभिन्न खेल परिसरों में किया जाएगा।
कुरूक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में फुटबॉल, सुभाष स्टेडियम सोनीपत में बास्केटबॉल, कर्ण स्टेडियम करनाल में वालीबॉल, जहांआरा स्टेडियम झज्जर में कबड्डी, महाबीर स्टेडियम हिसार में हैंडबॉल तथा गुडग़ांव में हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1 से 3 नवम्बर तक राज्य स्त्तरीय ग्रामीण खेल (लड़की) प्रतियोगिताओं का आयोजन भिवानी के भीम स्टेडियम में किया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती व बाक्सिंग खेल आयोजित होंगे। इसी प्रकार, राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल (लड़के) प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 से 15 नवम्बर तक सिरसा के शहीद भगत सिंह खेल परिसर में किया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती व बाक्सिंग खेलों का आयोजन होगा।
डॉ० खंडेलवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के पहले चरण में 24 से 26 अक्तूबर तक वालीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लान टेनिस, हैंडबॉल व हॉकी खेलों का आयोजन किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसके दूसरे चरण में 6 से 8 नवम्बर तक कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, तैराकी, एथलेटिक्स व बास्केटबॉल खेलों का आयोजन अम्बाला कैंट के वॉर हीरोज स्टेडियम में किया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *