Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 8 जुलाई: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के संयुक्त प्रयास से जेलदार चौपाल, तिगांव में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय राजेश नागर एवं पार्षद अनिल पराशर द्वारा किया गया।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने सभी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे शिक्षा हो, खेल हो, समाज सेवा हो, राजनीति हो या ज्ञान विज्ञान हो, महिलाएं आज पीछे नहीं है। हरियाणा के विकास में भी महिलाओं की अहम भागीदारी है। भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इन पिछले नौ वर्षों में देश एवं प्रदेश में अंत्योदय की भावना को बहुत बल मिला है। समूह सदस्य राम सखी के अनुरोध पर कार्यालय जेलदार चौपाल में वाटर कूलर की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवम् तिवारी द्वारा बताया गया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा की राशि से अलग समूह को अनुदान एवं ऋण के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है।
कार्यक्रम में नारी शक्ति निर्माण महिला महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य ग्रामीण महलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन करवाया तथा स्वराजगार स्थापित करने के लिए प्रण लिया। रेड क्रास के जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरोषोतम सैनी ने रेड कास के विभिन्न योजनाओं से परिचय करवाया।

