Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 नवंबर:
भारत सरकार में ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रही है। हरियाणा आज 55 साल का हो गया हैं और आज हरियाणा देश में विकास के कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा में गांव को दूसरे गांव से जोडऩा सड़कों और बिजली के क्षेत्र में देश में सबसे पहले विकास का हुआ।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बात स्थानीय सैक्टर-12 के कान्वेशन हाल में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
सांस्कृतिक संध्या को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर और हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर उपस्थित लोगों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के विकास में सभी नागरिकों का योगदान रहा है। 55 साल के इतिहास में हरियाणा बिजली, कृषि, औद्योगिक विकास, आईआईटी, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में देश की अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा शहीदों और वीरों की भूमि है और रहा है। महाभारत भी हरियाणा की भूमि पर हुआ और गीता का उपदेश भी हरियाणा की माटी पर ही दिया गया। हरियाणा प्रदेश ऐतिहासिक दृष्टि से भी वीरों की भूमि के नाम से गिना जाता है। देश में हरियाणा समृद्ध और खुशहाल और शक्तिशाली प्रांत के रूप में गिना जाता है। इसके लिए प्रत्येक हरियाणवी का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक नीति पर यदि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भागीदार बनेगा तो निश्चित तौर पर हरियाणा देश ही नहीं विश्व के समृद्धि और शक्तिशाली राज्य के रूप में गिना जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आयोजित स्वतंत्रता 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव में मनाया जा रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा के सभी जिलों में पीने का पानी भी बेहतर नहीं था। जबकि आज हरियाणा में नहरी पानी के लिए नहरों का जाल बिछा हुआ है। बिजली के क्षेत्र में ऐसा कोई गांव प्रदेश में नहीं बचा जहां बिजली ना पहुंची हो और एक गांव को दूसरे गांव को के साथ जोडऩे में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। हरियाणा देश में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भी उपस्थित लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फरीदाबाद का भी चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। पहले फरीदाबाद में केवल आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से ही जुड़ा हुआ था। जबकि वर्तमान सरकार ने पिछले 7 सालों में जेवर एयरपोर्ट और मुंबई हाईवे सहित दिल्ली की कनेक्टिविटी भी कई अन्य रास्तों से करके फरीदाबाद में चहुमुखी विकास करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को हरियाणा जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
सांस्कृतिक संध्या में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को हरियाणा दिवस की और साथ ही देश की 565 रियासतों को एक सूत्र में जोडऩे वाले भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार बिन खर्ची और बिन पर्ची के योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने फरीदाबाद को कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाने के लिए देश का सबसे पहला बनने की भी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके लिए प्रशासन ने जो सूत्रधार का काम किया है और वैक्सीनेशन अभियान में सूत्रधार का काम किया है उसकी भी शुभकामनाएं और बधाई दी।
विधायक नयनपाल रावत ने सभी को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हरियाणा देश के सभी प्रदेशों में तरक्की की राह पर सबसे आगे है।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ हम विकास की तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। विधायक नीरज शर्मा ने भी सभी को हरियाणा दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा का जन्म 1 नवंबर , 1966 को हुआ था। पिछले 55 वर्षों में हरियाणा में संस्कृतिक, औद्योगिक, सेना, खेलों, कृषि बिजली, सहित अनेक क्षेत्रों में चहुमुखी विकास किया है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या पर जिला फरीदाबाद में शहीदों की याद में मनाई जा रही है। सांस्कृतिक सांध्य में भगत सिंह की जीवनी पर आधारित पर कृष्ण मोहन द्वारा रचित नाटक, हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत विवाह शादियों में चमेली का तेल, तेरे दूध डुडुड़े आए रे, हिंद वतन सेवा में वह बनके ढाल खड़ा सुनो जी, भारत मां का लाल नरेंद्र मोदी बड़ा कमाल सुनो जी, आजाद मंदोरी की टीम ने राजा नाहर सिंह का किस्सा इतिहास के पन्नों में लिखा गया। अमर कहानी राजा नाहर सिंह की लोगों याद करो कुर्बानी कवियत्री बबीता ने देश के सैनिकों प्रदेश के भक्ति का गीत भारत मां के बेटे निकले अपना फर्ज निभाने को, प्रमोद ने वंदे मातरम और देशभक्ति के गीत पर तथा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक सांध्य का शुभारंभ और राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।
सांस्कृतिक सांध्य में आए हुए सभी महमानों को पौधे और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरएसएस के गंगादत्त मिश्र, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव, एमसीएफ कमिश्नर यशपाल यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, नगराधीश पुलकित मल्होत्रा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, रैडक्रास के सचिव विकास कुमार, शहीद परिवारों की वीरांगनाएं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *