नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 21 दिसम्बर:
मून लाईट प्रोडक्शन ने एक अंर्तराष्ट्रीय आर्टिस्ट आर्य सिंह को लांच किया है। एनआईटी के एनएच-5 स्थित एक कैफे में आर्य सिंह का पहला वीडियो नॉटिश नाईट का पोस्टर रीलिज किया गया। बताया जा रहा है कि अंर्तराष्ट्रीय रैप वाला यह वीडियो गीत ट्रैक पार्टी पसंद करने वाले युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होगा। आर्य सिंह इस ट्रैक को तैयार करने में मार्च से ही लगे हुए हैं। इस गीत में आर्य ने ही लिरिक्स और म्यूजिक दिया है। इस वीडियो गाने में आर्य सिंह के अपोजिट उर्वशी अरोड़ा काफी मनमोहक दिख रही हैं।
आर्य अब हरियाणा के युवाओं में जोश भरने के लिए हम हरियाणा के हैंडसम छोरे ट्रैक पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही यह युवाओं को थिरकाने के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *