केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर खेल महोत्सव के लिए पहली मैराथन में होंगे मुख्य अतिथि: जितेन्द्र यादव
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर: सांसद खेल महोत्सव तहत कल शनिवार, 25 दिसम्बर को सैक्टर-12 स्थित खेल परिसर से प्रात: 8 बजे पहली मैराथन पांच किलोमीटर की आयोजित की जाएगी। जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव की पहली मैराथन में बच्चे, बुढ़े और जवान, महिला तथा पुरूष एक साथ दौड़कर लोगों को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित करेंगे। पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का रोचक आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में स्कूल और कॉलेजों के करीब 5000 विद्यार्थी भी भाग लेगें।
सांसद खेल महोत्सव की इस पहली मैराथन में केन्द्रीय राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करेंगे जबकि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र शर्मा, नयनपाल रावत, राजेश नागर, नीरज शर्मा, जगदीश नायर, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। डीसी जितेन्द्र यादव ने उक्त जानकारी अधिकारियों को देकर उन्हें मैराथन के बारे में दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसी जितेन्द्र यादव बताया कि यह मैराथन खेल परिसर से शुरू होकर सैक्टर-15 रैडलाईट से राइट होते हुए सैक्टर-17, सैक्टर-15 होते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रेजिडेंट्स रोड़ से वापस खेल परिसर में पहुंचेगी।
इस बैठक में एसीपी महेन्द्र वर्मा, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, जिला खेल अधिकारी जगबीर सिंह, सीएमजीजी करण कपूर, रेडक्रॉस के सचिव विकास कुमार सहित शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *