सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 8 नवंबर
: विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में चल रहे सत्संग समारोह में सुधांशु महाराज ने प्रेम की महिमा बखान की। प्रभु कृपा पाने को प्रार्थना करने को कहा। साथ ही आध्यात्मिक विकास के लिए प्रभु से प्रेम करने का कहा। सेक्टर-12 मैदान में चल रहे सत्संग समारोह में सुधांशु महाराज ने कहा कि हर धर्म से जुड़ा इंसान प्रार्थना करता है। जो इंसान हृदय से प्रार्थना करता है, वह स्वीकार की जाती है। प्रेम इंसान को प्रभु तक पहुंचाता है। प्रभु के अनेक रूपों में संसार में मौजूद हैं। जो प्रभु से जुड़ता है, वही आनंद प्राप्त करता है। प्रभु का ध्यान करें, प्रेम करें और प्रभु की कृपा का प्रसाद पाएं। प्रेम और संतुष्टि प्रभु की कृपा से मिलती है, सिर्फ हृदय से जुडऩे की जरूरत है। प्रेम शक्ति देता है और यही शक्ति किसी भी परिस्थिति में इंसान को कमजोर नहीं होने देती।
महाराज ने बताया है कि जीवन में सफलता पाने के लिए संयम बरतना जरूरी है। हमें ऐसे मर्यादित ढंग से जीवन जीना चाहिए, जिससे किसी को तकलीफ न पहुंचे। असल में जिनके भीतर सत्य है, वहीं आनंद है। आनंद पाने के लिए प्रभु व गुरु से जोडऩा होगा। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों का आदर किया जाना चाहिए। माता-पिता और गुरूजन ही हैं, जो इंसान को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में हमें अपने घर-परिवार व समाज में बड़ों, बूूढ़ों का सत्कार करना चाहिए। गुणों से इंसान की अलग पहचान बन पाती है। सुधांशु महाराज ने कहा कि गुरू ही राह दिखाते हैं और मंजिल तक पहुंचाते हैं। ज्ञानदीप विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सुधांशु महाराज का अभिनंदन किया। मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, जेपी अग्रवाल, एचबी भाटिया, डा० आरबी बारी तथा डा० विजयालक्ष्मी ने सुधांशु महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, कृष्ण कुकरेजा, हरजीत नारंग, रवींद्र शर्मा, डाल चंद, सुरेंद्र सिंह, हरीश कपूर, रवींद्र नाथ शर्मा, वीके सिंह, दीपक, गंगा प्रसाद सिंह, नरेश मोंगा का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *