मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 सितंबर:
नवनियुक्त पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा महिला सुरक्षा को फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए अपने कार्यालय में आज दुर्गा शक्ति वाहिनी की बल्लबगढ़, एनआईटी और सेन्ट्रल की टुकडिय़ों से मिले और उनसे महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्यों के गुणवत्ता पर चर्चा की। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी जोनों को उपलब्ध संसाधन व उपकरण के साथ क्षेत्र में तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं डॉयल 1091 पर कॉल करके इसके कार्यशैली की जानकारी ली और महिला सुरक्षा के लिए तैनात दुर्गा शक्ति वाहिनी से प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव मांगा।
इस अवसर पर डीसीपी हेडक्र्वाटर डॉ. अंशु सिंगला ने दुर्गा शक्ति वाहिनी का हौसला बढ़ाते हुए महिला पुलिसकर्मी की दो भूमिका निभाने की चुनौतियों में सहानुभूति प्रकट करते हुए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। वहीं बेहतर कार्य के लिए बल्लबगढ़ जोन की दुर्गा शक्ति वाहिनी की महिला सिपाही माया को पुरस्कृत भी किया गया।
पुलिस आयुक्त के निर्देश के दो घंटे के अंदर सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने चार मनचलों को गिरफ्तार किया। चारों मनचले महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गये। गिरफ्तार मनचलों में से एक स्थानीय क्षेत्र का जबकि तीन अन्य राज्य के रहने वाले हैं। चारों आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को थाना बुलाकर उनके परिजनों को हरकत के बारे में जानकारी दी।

बेहतर कार्य के लिए बल्लबगढ़ जोन की दुर्गा शक्ति वाहिनी की महिला सिपाही माया पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *