Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 मार्च: कांग्रेसी नेत्री रचना भसीन को हरियाणा महिला सेवादल का महासचिव नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर रचना भसीन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ० भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा सेवादल की प्रभारी सुमित शर्मा, सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला, महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष खुशबू खान का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगी। नवनियुक्त महिला सेवादल महासचिव रचना भसीन ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का बुक्के भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लखन सिंगला ने भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है शहर की सभी मुख्य सड़के खोद दी है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। होली का त्यौहार समीप है, ऐसे में सड़के खुदी होने से दुकानदारों व व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है परंतु विधायक महोदय के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। श्री सिंगला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुुंचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है बल्कि पूरे जोर खरोश के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाए। जिससे कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।
इस मौके पर राजेश सिंह, नदीम खान, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, विकास भसीन सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।