मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर: भारत की राजनीति में त्यागी मूर्ति कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने प्रेरणा दिवस रूप में मनाया। कांग्रेसजनों ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी पार्क में गरीब व स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें खाद्य सामग्री वितरित करते हुए सोनिया गांधी की लंबी आयु की कामना की। वहीं कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी पार्क की अव्यवस्था पर दुख जताया और स्वयं हाथों में झाडू व फावड़े लेकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल द्वारा की गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि सोनिया गांधी को भारत देश त्यागमूर्ति के रूप में जानता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने दस वर्षो के दौरान देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया और आज जनता भी कांग्रेस के विकास को याद करती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी की मजबूती के लिए व देश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है। उनका परिवार सदा देश को सर्वोपरि मानता है, और उनके बलिदान को पूरा देश भलीभांति जानता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी भी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे है और पार्टी अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी से देश के युवाओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और 5 राज्यों के चुनाव परिणाम यह साबित कर देंगे कि आज देश प्रदेश की जनता राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सोनिया गांधी जैसी महान शख्सियत के जन्मदिन पर कांग्रेस को पुनरू सत्तासीन करने का संकल्प लेकर कार्य करें ताकि मिशन 2019 में राहुल गांधी को देश की बागडोर सौंपी जा सके। कार्यक्रम में सामाजिक एवं कांग्रेस पार्टी में निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए मधु सिंह को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, ज्ञानचंद आहुजा, अनीशपाल, विजय कौशिक, राजेश आर्य, अशोक रावल, मधु सिंह, रेनू चौहान, अनुज शर्मा, मोनू ढिल्लो, केसी शर्मा, संजय सोलंकी, आरडी वर्मा, हरजीत सिंह सेवक, सहीराम रावत, रामजीलाल, सुनीता फागना, एसपी सिंह, कल्पना गोयल, पुष्पेंद्र गौतम, महेश वाल्मीकि, महेश कुमार सहित अनेकों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *