सोनिया गांधी की स्वीकृति से हुआ नए पदाधिकारियों का चयन: डा. शकील अहमद, आशा कुमारी, अशोक तंवर व किरण चौधरी ने जताया सोनिया-राहुल का आभार

Sumit Gaur
नवीन गुप्ता
चण्डीगढ़/फरीदाबाद, 17 अगस्त: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारी समिति के नामों पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने स्वीकृति मिलने के उपरांत कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। डा. अशोक तंवर की अध्यक्षता में गठित कमेटी में 19 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 40 महासचिव, 103 सचिव, 38 संगठन सचिव, 52 कार्यकारी समिति सदस्य तथा 6 श्रेणी में स्थाई विशेष आमंत्रित सदस्य रखे गए है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डा. शकील अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं सह-प्रभारी आशा कुमारी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर तथा हरियाणा विधायक दल की नेता श्रीमती किरण चौधरी ने नई कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान करने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। नई कार्यकारिणी में हरियाणा के सभी क्षेत्रों, वर्गों, युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों तथा अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच एक संतुलन स्थापित करते हुए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे लाया गया है। डा. अशोक तंवर ने अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने के उपरांत प्रदेश के सभी जिला व ब्लाक स्तर पर दौरा करते हुए मेहनती व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की पहचान की और उन्हें कार्यकारिणी में मौका दिया। इस कार्यकारिणी पर हरियाणा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कांग्रेस प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जोरदार आंदोलन छेड़ेगी।
यह होंगे उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष:-
पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व चेयरमैन अजय शर्मा, बिजेंद्र कादयान, जयबीर बाल्मीकि विधायक, जयपाल सिंह लाली फतेहाबाद, जसवंत बावल, कैलाशो सैनी, कुलबीर सिंह सोहल, महाबीर प्रसाद, नरेश शर्मा, निर्मल सिंह, ओमप्रकाश देवीनगर, ओमप्रकाश केहरवाला, राजपाल भूखड़ी, राधा नरूला, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, सुरेश गर्ग, सुभाष चौधरी पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष, यादवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष होंगे तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी तरूण भण्डारी पंचकूला के पास रहेगी।
महासचिव की जिम्मेवारी होगी इनके पास:-
नवगठित कार्यकारिणी में आजाद मोहम्मद, बीबी बत्रा, बलजीत कौशिक, बलवान सैन, भूपेंद्र गंगवा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चिरंजीव राव, देवेंद्र चावला, डा. अजय चौधरी, हरिओम कौशिक, चौधरी हीरालाल रेवाड़ी, जगदेव मलिक, खजान सिंह, कुलदीप गदराना, ललित नागर, मनवीर कौर गिल, मीना मण्डल, मोहम्मद बिलाल, नाहर सिंह संधू, नरेश सेलवाल, नवीन केडिया, पीडी चौधरी, पवन गर्ग, युवा कांग्रेस के पूर्व के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप जैलदार, कुलताज सिंह, रघुबीर सिंह तेवतिया, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार तेवतिया, रामकिशन गुर्जर, रामप्रताप शर्मा, रमेश चौधरी, रेनू पोसवाल, शमशेर सिंह गोगी, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय छौक्कर, सतविंदर सिंह संधू, सतीश दहिया, सुरेश युनूसपुर, सुरेंद्र नंबरदार, टेकचंद मिढ़ा फतेहाबाद, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र राठौर, यश अरोड़ा महासचिव होंगे।
सचिव पद पर इनको मिली जिम्मेदारी:-
सचिव पद पर अजीत फौगाट, अंग्रेजपाल लाली, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, अनिल राघव, अशोक ढौला, बलबीर बाल्मीकि, बलवान शेरा, भवानी सिंह बोसवाल, बिमला धनखड़, भूपेंद्र राणा, चेतन चौहान, कमांडो रामफल, दलबीर उमरा, दीपचंद, देवेंद्र कादयान, देवीराम कसान, धर्मपाल कटारिया, दिनेश चंदेल, डा. सतबीर सिंह निर्माण, गजेंद्र सिंह बल्लभगढ़, हाजी अख्तर हुसैन, हरीश शासन, इब्राहीम इंजीनियर, जगबीर ढिगाना जींद, जगदीप गर्ग, जगदीश कंबोज, जगजीत हुड्डा, जरनैल सिंह पूनिया, जवाहर लाल सचदेवा, ज्योति जागलान, करनैल सिंह ओढा, कंवर सिंह खत्री, खालिद चेहलका, किरण सिंह गोदारा, कृष्ण यादव, कुलदीप चौधरी, लेखराज रंगा, मंदीप चट्ठा, मनोज बेगमपुर, मास्टर छत्तर सिंह, मिथिलेश यादव, मोहम्मदी, मोनिका मलिक, मुकेश शर्मा, मुनीष परवेज राणा, निरंजन बेरी, ओमबीर सिंह भोडा, ओमप्रकाश मेहरा, पंकज खरबंदा, पंकज पूनिया, प्रदीप गौतम, रघुबीर संधू, राहुल आहूजा, राजन ओझा, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र कल्याण, राजेश अंबरसर, राजेश कोना, राजू बजाज, राकेश काका शर्मा, रणधीर सिंह, रविंद्र गुप्ता, रविंद्र खेड़ा, साहब खान पटवारी, साहब सिंह मरदानखेड़ा, संजय परमार सैनी, संजय राव, संजीव कादयान, संतराम मेघवाल, सतबीर डागर, सतीश बंधू कलानौर, सतपाल मेहता, सतेंद्र मोर, सतनारायण पटौदी, सत्यवीर यादव, सीमा शर्मा, शैलेष फौगाट, शशि लूथरा, शेर सिंह ओटू, शीशपाल केहरवाला, शीशपाल करोड़ा, श्रीप्रकाश बंसल, श्याम सुंदर बत्तरा, संतोष शर्मा, सुभान खान सिंगारिया, सुभाष बिश्नोई, सुभाष जोधपुरिया, सुधीर चौधरी, सुखविंद्र जेलदार, सुमित गौड़, सुंदर सिंह, सुनील बिंझोल, सुनील पंवार इंद्री, सुरेंद्र संधू, सुरेंद्र वर्तिया, सुरेश ढांडा, सुरजीत भावदीन, वरूण मुलाना, वेद कनीना, वीना रानी, विमला सिवाच, वीरेंद्र मलिक, वीरेंद्र वशिष्ठ नियुक्त किए गए।
यह होंगे नई कार्यकारिणी में संगठन सचिव:-
संगठन सचिव पद पर असलम खेड़ी, अयूब खान, भीम सिंह महेशवाल, बिजेंद्र रंगा झज्जर, दीपक त्यागी, देवेंद्र मान उर्फ बिंदर, धर्मवीर जैजैवंती, गोपाल कंबोज, हरपाल सिंह तिगरा, जनक सिंह, जसवंत सहरावत, जोगेंद्र बाल्मीकि, जोगेंद्र बेलरखां, करमचंद भल्ला, ललित भड़ाना, मोहम्मद इजरायल, मुनीष कामरा, नरेंद्र शर्मा, नरेश ढांडा, नरेश कुमार खत्री, प्रिंस मल्होत्रा, राजेंद्र चिटकारा, राजेश कटारिया, राजेश सैनी, राजकिरण यशपाल, राजकुमार मुनरहेड़ी, राजकुमार सैनी, रामेश्वर अंतिल, रिषी लांबा, संजय शर्मा, शेरसिंह दहिया, सुभाष पाली, सुखबीर जांटी, सुमेर सिंह महलावत, सुरेंद्र कुमार जागलान, सुरेंद्र पटवा, विक्रम शेखावत, विमल कुमार नंबर को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारी समिति में यह होंगे सदस्य:-
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति (एक्जीक्यूटिव कमेटी) में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, शादी लाल बत्रा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलबीर पाल शाह, फूलचंद मुलाना, विधायक रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. रामप्रकाश, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, विधायक कुलदीप शर्मा, डा. रघुबीर सिंह कादयान, आनंद सिंह दांगी, श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, जयतीर्थ दहिया, शकुंतला खटक, कर्ण सिंह दलाल, उदयभान, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधायक अनिता यादव, मलकीत सिंह खोसा, जेपी नागर, रामकिशन फौजी, वासुदेव शर्मा, सुमिता सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, प्रो. रतिराम, एचएस चट्ठा, राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, वीरेंद्र पाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, जरनैल सिंह, रणजीत सिंह, भीमसेन मेहता, संपत सिंह, परमवीर सिंह, लीली बावा पंचकूला, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, बीआर ओझा, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, रणबीर महेंद्रा, दलबीर भारती, हरपाल चौहान, चूहड़ सिंह, मोहन लाल डरोलिया, रामभज लोधर, राव नरेंद्र सिंह व आशीष दुआ को रखा गया है। जबकि हरियाणा प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठक, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों के अध्यक्ष कार्यकारिणी के स्थाई आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *